Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

DC vs RCB, WPL 2023: Shafali Verma की तूफानी पारी ने आरसीबी की उड़ाई धज्जियां, WPL का पहला शतक जड़ने से चूकी

Shafali Verma Century DC vs RCB। महिला प्रीमियर लीग 2023 का दूसरा मुकाबला मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच खेला जा रहा है। आरसीबी की कप्तानी स्मृति मंधाना और दिल्ली की कप्तानी मेग लैनिंग (Meg Lanning) के हाथों में है।

By Jagran NewsEdited By: Priyanka JoshiUpdated: Sun, 05 Mar 2023 04:52 PM (IST)
Hero Image
Shafali Verma Missed Century, DC vs RCB (Photo-design)

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। Shafali Verma Missed Century WPL, DC vs RCB। महिला प्रीमियर लीग 2023 का दूसरा मुकाबला मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच खेला जा रहा है। आरसीबी की कप्तानी स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) और दिल्ली की कप्तानी मेग लैनिंग (Meg Lanning) के हाथों में है।

मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली टीम की सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा (Shafali Verma) शतक जड़ने से चूक गई। शेफाली के बल्ले से WPL इतिहास का पहला शतक निकलने से रह गया।

DC vs RCB: WPL का पहला शतक जड़ने से चूकी Shafali Verma 

दरअसल, महिला प्रीमियर लीग के दूसरे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से पहले बल्लेबाजी करते हुए सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने शानदार ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की, लेकिन वह एक दमदार शतक जड़ने से चूक गई। शेफाली के बल्ले से WPL इतिहास का पहला शतक नहीं निकल पाया। उन्होंने 45 गेंदों का सामना करते हुए 85 रन बनाए।

इसके साथ ही शेफाली और कप्तान मेग लैनिंग के बीच 150 रन पार की पार्टनरशिप भी हुई। बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पावरप्ले में 57 रन बनाए। हीथर नाइट ने दिल्ली की कप्तान मेग लैनिंग को क्लीन बोल्ड किया और आरसीबी को पहली सफलता दिलाई। लैनिंग ने 43 गेंद पर 72 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 14 चौके लगाए।

उनके बाद शेफाली वर्मा भी पवेलियन लौट गई। शेफाली ऋचा घोष के हाथों स्टंप आउट हुई। हालांकि, कप्तान मेग लैनिंग और शेफाली वर्मा ने आक्रामक शुरुआत की है।10वें ओवर की चौथी गेंद पर 100 रन पूरे किए। जहां शेफाली वर्मा ने मेगन शुट की गेंद पर एक रन के साथ ही अपना अर्धशतक भी पूरा किया और यह पारी उनके टी-20 करियर की सबसे बड़ी पारी रही।