Move to Jagran APP

Shubman Gill: शुभमन गिल ने तोड़ा रोहित शर्मा का रिकार्ड, जिम्बाब्वे की धरती पर सबसे कम उम्र में लगाया वनडे शतक

Shubman Gill broke Rohit Sharma record शुभमन गिल अब जिम्बाब्वे की धरती पर भारत की तरफ से सबसे कम उम्र में वनडे में शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं और ये रिकार्ड पहले रोहित शर्मा के नाम पर दर्ज था।

By Sanjay SavernEdited By: Updated: Mon, 22 Aug 2022 04:19 PM (IST)
Hero Image
भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल बल्लेबाजी के दौरान (एपी फोटो)

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। Youngest Indian to Score Overseas Century in ODI: शुभमन गिल ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने शतक के इंतजार को खत्म कर दिया और जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मैच में उन्होंने शतक लगा ही लिया। गिल का ये वनडे क्रिकेट का पहला शतक रहा और उन्होंने अपनी इस सेंचुरी के जरिए भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का एक बड़ा रिकार्ड तोड़ डाला। शुभमन गिल अब जिम्बाब्वे की धरती पर भारत की तरफ से सबसे कम उम्र में वनडे में शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं और ये रिकार्ड पहले रोहित शर्मा के नाम पर दर्ज था। 

शुभमन गिल ने तोड़ा रोहित शर्मा का रिकार्ड

जिम्बाब्वे के खिलाफ जिम्बाब्वे की धरती पर शुभमन गिल ने 22 साल 348 दिन की उम्र में वनडे शतक लगाया और उन्होंने रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया जिन्होंने 23 साल 28 दिन की उम्र में जिम्बाब्वे के खिलाफ उनकी धरती पर वनडे शतक लगाया था। अब जिम्बाब्वे के खिलाफ उनकी धरती पर सबसे कम उम्र में शतक लगाने के मामले में गिल पहले नंबर पर आ गए जबिक रोहित शर्मा दूसरे नंबर पर खिसक गए। 

वहीं ओवरसीज में भारत की तरफ से सबसे कम उम्र में शतक लगाने के मामले में पहले नंबर पर युवराज सिंह हैं जिन्होंने आस्ट्रेलिया में 22 साल 41 दिन की उम्र में ऐसा कमाल किया था। वहीं इस मामले में विराट कोहली दूसरे जबकि अब गिल तीसरे और रोहित शर्मा चौथे नंबर पर आ गए। 

वनडे में ओवरसीजन में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले टाप 4 भारतीय बल्लेबाज-

22 साल 41 दिन - युवराज सिंह (आस्ट्रेलिया)

22 साल 315 दिन - विराट कोहली (इंग्लैंड)

22 साल 348 दिन - शुभमन गिल (जिम्बाब्वे) 

23 साल 28 दिन - रोहित शर्मा (जिम्बाब्वे)

आपको बता दें कि शुभमन गिल ने तीसरे वनडे मैच में जिम्बाब्वे के खिलाफ 97 गेंदों पर एक छक्का और 15 चौकों की मदद से 130 रन की पारी खेली और ये उनके वनडे क्रिकेट करियर का बेस्ट स्कोर भी रहा। इस मैच में उन्होंने अपना शतक 82 गेंदों पर पूरा किया था।