Move to Jagran APP

Sikandar Raza के तूफान में उड़ा Rohit Sharma का सबसे तेज T20I सेंचुरी का रिकॉर्ड, जिम्बाब्‍वे के कप्‍तान ने किया बड़ा कारनामा

Sikandar Raza 33 Ball T20I Century 23 अक्टूबर को जिम्बाब्वे और गाम्बिया के बीच खेले गए मैच में कई रिकॉर्ड ध्वस्त हुए। जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने महज 33 गेंदों पर शतक बनाया जो कि जिम्बाब्वे की तरफ से इस फॉर्मेट में उनका पहला शतक रहा। उन्होंने इस दौरान सबसे तेज शतक लगाने के मामले में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया।

By Priyanka Joshi Edited By: Priyanka Joshi Updated: Thu, 24 Oct 2024 09:56 AM (IST)
Hero Image
Sikandar Raza ने Rohit Sharma और Virat Kohli का तोड़ा रिकॉर्ड
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Sikandar Raza Fastest T20I Century। जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने बुधवार यानी 23 अक्टूबर को बल्ले से रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन किया। गाम्बिया के खिलाफ जिम्बाब्वे के ऑलराउंडर ने 33 गेंदों पर रिकॉर्डतोड़ सेंचुरी जड़ी।

आईसीसी मेंस टी20 विश्व कप सब रीजनल अफ्रीका क्वालिफायर ग्रुप-बी मैच में उन्होंने यह कारनामा किया। सिकंदर सजा के शतकीय पारी की मदद से जिम्बाब्वे की टीम ने T20 क्रिकेट के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बनाया। जिम्बाब्वे ने गाम्बिया के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ा टोटल खड़ा किया।

Sikandar Raza ने Rohit Sharma और Virat Kohli  का तोड़ा रिकॉर्ड

दरअसल, जिम्बाब्वे ने गाम्बिया को आईसीसी टी20 विश्व कप सब रीजनल अफ्रीका क्वालिफायर के मैच में 290 रन से मात दी। जिम्बाब्वे ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 344 रन बनाए। इसके जवाब में गाम्बिया की टीम 54 रन पर ही ढेर हो गई। इस तरह जिम्बाब्वे ने टी20 मैच में रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत दर्ज की। इस मैच के हीरो रहे जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा, जिन्होंने मैच में कमाल की बैटिंग कर रिकॉर्डतोड़ शतक जमाया।

उनके बल्ले से 43 गेंदों में 133 रन की पारी निकली, जसमें 15 छक्के शामिल रहे। सिकंदर रजा ने 18वें ओवर में अपना शतक जैसे ही पूरा किया। इस दौरान उन्होंने अपना नाम रिकॉर्डबुक में दर्ज कराया। किसी टेस्ट खेलने वाले देश के खिलाड़ी के तौर पर सिकंदर ने सबसे तेज T20I शतक अपने नाम किया। उन्होंने रोहित शर्मा और डेविड मिलर के रिकॉर्ड को धराशायी किया।

सिकंदर ने 33 गेंद का सामना करते हुए गाम्बिया के खिलाफ शतक ठोका, जबकि डेविड मिलर ने श्रीलंका के खिलाफ 35 गेंद पर और रोहित ने श्रीलंका के खिलाफ 35 गेंदों पर ही ये कारनामा किया था। 

किसी टेस्ट खेलने वाले देश के खिलाड़ी द्वारा सबसे तेज T20I शतक

1. सिकंदर रजा - 33 गेंद बनाम गाम्बिया

2. डेविड मिलर - 35 गेंद बनाम बांग्लादेश

3. रोहित शर्मा - 35 गेंद बनाम श्रीलंका

4. जॉनसन चार्ल्स - 39 गेंद बनाम दक्षिण अफ्रीका

5. संजू सैमसन - 40 गेंद बनाम बांग्लादेश

टी20 की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के जड़े की लिस्ट में शुमार

सिकंदर रजा 15 छक्कों के साथ टी20I में किसी खिलाड़ी द्वारा लगाए गए सबसे ज्यादा छक्कों की लिस्ट में शामिल हो गए।

18 छक्के - साहिल चौहान - बनाम साइप्रस, एपिस्कोपी,

15 छक्के - सिकंदर रजा बनाम गाम्बिया, नैरोबी, 2024

15 छक्के - जीशान कुकीखेल - बनाम ऑस्ट्रिया, लोअर, ऑस्ट्रिया, 2022

यह भी पढ़ें: जिम्बाब्वे ये तूने क्या किया...344 का स्‍कोर खड़ा करके T20I में बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड, सिकंदर रजा की तूफानी बैटिंग

सिकंदर ने विराट कोहली का तोड़ा रिकॉर्ड (Sikandar Raza Broke Virat Kohli World Record)

सिकंदर रजा ने अपनी धुआंधर पारी के दम पर विराट कोहली का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया। मैच में धांसू प्रदर्शन करने के बाद सिकंदर रजा को प्लेयर ऑफ द मैच से नवाजा गया। वह दुनिया के पहले प्लेयर बने जिन्होंने टी20I में 17वीं बार ये अवॉर्ड अपने नाम किया। भारत के स्टार बैटर विराट कोहली के नाम टी20I में 16 बार प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने का रिकॉर्ड दर्ज है।

इस बीच जिम्बाब्वे ने 20 ओवरों में 344/4 के साथ टी20I में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर भी बनाया। टी मारुमनी (19 गेंदों पर 62 रन) और ब्रायन बेनेट (26 गेंदों पर 50 रन) ने जिम्बाब्वे के लिए एक बड़ा स्कोर की नींव रखी, जबकि वेस्ले मधेवेरे ने 47 रन का योगदान दिया। क्लाइव मदांडे ने रजा के साथ जिम्बाब्वे की पारी को अंतिम रूप दिया।

यह भी पढ़ें: T20I क्रिकेट में सबसे तेज शतक जमाने वाले टॉप-5 बल्‍लेबाज, सिकंदर रजा की धमाकेदार एंट्री, भारत का केवल 1 बैटर शामिल