Move to Jagran APP

SL vs IRE: Nishan Madushka और Kusal Mendis ने जड़े दोहरे शतक, रिकॉर्ड्स का लगाया अंबार

SL vs IRE 2nd Test श्रीलंका और आयरलैंड के बीच गॉले में दूसरे टेस्ट मैच में रिकॉर्ड्स का अंबार लगा। श्रीलंका के चार खिलाड़ियों ने एक टेस्ट इंनिंग के दौरान शतक जड़े। साथ कई नए रिकॉर्ड्स भी अपने नाम दर्ज कर लिए।

By Jagran NewsEdited By: Umesh KumarUpdated: Thu, 27 Apr 2023 04:33 PM (IST)
Hero Image
Nishan Madushka और Kusal Mendis ने आयरलैंड के खिलाफ जड़े दोहरे शतक। फोटो- एपी

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। श्रीलंका और आयरलैंड के बीच गॉले में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। आयरलैंड के खिलाफ मैच में श्रीलंका के निशान मदुष्का और कुसल मेंडिस ने दोहरे शतक जड़ कई रिकार्ड अपने नाम कर लिए। निशान मदुष्का और कुसल मेंडिस 13वें और 14वें खिलाड़ी बने, जिन्होंने श्रीलंका के लिए दोहरे शतक लगाए। बता दें कि श्रीलंका के चार खिलाड़ियों ने एक टेस्ट इंनिंग के दौरान शतक जड़े हैं।

गौरतलब हो कि दूसरे टेस्ट मैच में आयरलैंड ने पहली पारी में 492 रन बनाए। इसके जबाव में चौथे दिन तक श्रीलंका ने पहली पारी में 704 पर घोषित कर दी। ज्यादा रन बना लिए थे। श्रीलंका के टॉप थ्री बल्लेबाजों ने शतक लगाए। मदुष्का ने 205 और कुसल मेंडिस ने 245 रन की पारी खेली। वहीं, करुणारत्ने ने 115 रन बनाए। यह पहली बार है, जब श्रीलंका टीम के टॉप ऑर्डर के तीन बल्लेबाजों ने शतक जड़े हैं। इसके अलावा मदुष्का ऐसे पहले क्रिकेट बने, जिन्होंने आयरलैंड के खिलाफ पहला दोहरा शतक जड़ा। वहीं, मेंडिस दूसरे खिलाड़ी बने।

SL vs IRE के मैच में बने रिकॉर्ड्स पर एक नजरः-

  1. श्रीलंका के लिए दोहरा शतक लगाने वाले मदुष्का और मेंडिस 13वें और 14वें खिलाड़ी बने।
  2. पहली बार श्रीलंका के टॉप थ्री बल्लेबाजों ने एक इंनिंग के दौरान शतक लगाया है।
  3. एक पारी के दौरान सर्वाधिक सिक्स लगाने का रिकॉर्ड भी कुसल मेंडिस ने अपने नाम किया। वह सातवें खिलाड़ी बने जिन्होंने टेस्ट की एक पारी में 11 सिक्स लगाए। फिलहाल टॉप पर मौजूद पाकिस्तान के वसीम अकरम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 12 छक्के लगाए थे।
  4. निशान मदुष्का ऐसे पहले क्रिकेटर बने, जिन्होंने आयरलैंड के खिलाफ दोहरा शतक लगाया। मेंडिस दूसरे बल्लेबाज बने।
  5. तीसरी बार ऐसा हुआ है कि टॉप ऑर्डर के चार बल्लेबाजों ने शतक जड़े हैं।
  6. पांचवीं बार श्रीलंका के दो खिलाड़ियों ने टेस्ट मैच की एक इनिंग में दोहरा शतक जड़ा है। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। इसके अलावा पाकिस्तान ने 3 बार, वेस्टइंडीज ने दो बार, इंडिया, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका ने एक बार यह कमाल किया है।
  7. करुणारत्ने (8 शतक*) ऐसे दूसरे श्रीलंका के कप्तान बनें, जिन्होंने टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक लगाए हैं। महेला जयवर्धने 14 शतक के साथ पहले स्थान पर हैं।
  8. श्रीलंका ने घरेलू सरजमीं पर तीसरी बार किसी देश के खिलाफ टेस्ट में सर्वाधिक रन बनाए। 1997 में श्रीलंका ने भारत के खिलाफ 952 रन बनाकर पारी घोषित की थी। दूसरी बार 2006 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 756 रन बनाकर पारी घोषित की। इस मैच में 704 रन बनाकर श्रीलंका ने पहली पारी घोषित की है।