Move to Jagran APP

Sri Lanka 100th Test Win: श्रीलंका ने घरेलू सरजमीं पर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनी 8वीं टीम

SL vs IRE श्रीलंका ने एशिया में 84 टेस्ट मैच जीते हैं। वहीं 68 टेस्ट मैच घरलू मैदान पर जीते हैं। इसके अलावा जिम्बाब्वे में 6 इंग्लैंड में 3 साउथ अफ्रीका में 3 न्यूजीलैंड में 2 और वेस्टइंडीज में 2 बार टेस्ट मैच जीते हैं।

By Jagran NewsEdited By: Umesh KumarUpdated: Fri, 28 Apr 2023 07:15 PM (IST)
Hero Image
श्रीलंका ने आयरलैंड को एक पारी और 10 रन से हराया। फोटो- एपी

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स् डेस्क। आयरलैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में श्रीलंका ने इतिहास रचा। गॉल में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में श्रीलंका ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की। आयरलैंड के खिलाफ एक पारी और 10 रन से श्रीलंका ने जीत हासिल करते हुए अपनी 100वीं टेस्ट जीत हासिल की। इसके अलावा श्रीलंका ने कई सारे रिकॉर्ड बनाए।

गौरतलब हो श्रीलंका ने एशिया में 84 टेस्ट मैच जीते हैं। वहीं, 68 टेस्ट मैच घरलू मैदान पर जीते हैं। इसके अलावा जिम्बाब्वे में 6, इंग्लैंड में 3, साउथ अफ्रीका में 3, न्यूजीलैंड में 2 और वेस्टइंडीज में 2 बार टेस्ट मैच जीते हैं। इस ऐतिहासिक जीत में बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

श्रीलंका ने बनाए कई रिकॉर्ड

श्रीलंका ने अपने ऐतिहासिक 100वें टेस्ट मैच में कई सारे रिकॉर्ड्स अपने नाम किए। श्रीलंका की तरफ से एक इंनिंग में चार बल्लेबाजों ने शतक जड़े जड़े। यह पहली बार है जब टॉप चार बल्लेबाजों ने शतक लगाया है। निशान मदुष्का ऐसे पहले क्रिकेटर बने, जिन्होंने आयरलैंड के खिलाफ दोहरा शतक लगाया। मेंडिस दूसरे बल्लेबाज बने।

Sri Lanka win 100th Test

बता दें कि, श्रीलंका ने पहली पारी में 704 रन बनाए। पहली इंनिंग में श्रीलंका के चार बल्लेबाजों ने शतक लगाए। इनमें से दो बल्लेबाजों में दोहरा शतक लगाया। मदुष्का और कुसल मेंडिस ने आयरलैंड के खिलाफ दोहरा शतक पूरा किया। वहीं, कप्तान करुणारत्ने और मैथ्यूज ने शतक लगाया।

आयरलैंड के दो बल्लेबाजों ने लगाया था शतक

आयरलैंड ने पहली पारी में 492 रन बनाए। स्टारलिन और कैम्फर ने शतक लगाए थे। वहीं, दूसरी पारी में आयरलैंड 202 रन पर ऑल आउट हो गई। आयरलैंड की दूसरी पारी में रमेश मेंडिस ने पांच विकेट लिए। वहीं, पहली पारी में जयसूर्या ने पांच विकेट लिए थे। श्रीलंका ने दूसरे टेस्ट मैच को शानदार तरीके स जीता।