Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

AUS vs NZ ODI: फिंच के आखिरी मैच में चमके स्मिथ, शतक लगाकर कराई ऑस्ट्रेलिया की वापसी

AUS vs NZ ODI ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे वनडे मैच में स्टीव स्मिथ ने अपने वनडे करियर का 12वां शतक बनाया। उन्होंने 105 रन की पारी खेली। यह उनके करियर का 40वां इंटरनेशल हंड्रेड है। उन्होंने 127 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया।

By Sameer ThakurEdited By: Updated: Sun, 11 Sep 2022 03:31 PM (IST)
Hero Image
AUS vs NZ ODI: स्टीव स्मिथ, बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया टीम (फोटो क्रेडिट ट्विटर)

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। 3 मैचों की सीरीज पहले ही अपने नाम कर चुकी ऑस्ट्रेलिया टीम की शुरुआत तीसरे वनडे में एकबार फिर से अच्छी नहीं रही। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने एक वक्त 16 रन के स्कोर पर अपना 2 विकेट गंवा दिया था लेकिन स्टीव स्मिथ की शानदार शतकीय पारी ने मैच में ऑस्ट्रेलिया की वापसी करा दी। स्मिथ ने 127 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया और ऑस्ट्रेलिया को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचने में मदद की।

स्मिथ ने 131 गेंदों पर 105 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके और 1 छक्का लगाया। उन्होंने पहले मार्नस लबुशाने के साथ 118 और फिर एलेक्स कैरी के साथ 69 रनों की साझेदारी कर ऑस्ट्रेलिया की मैच में वापसी करा दी।

सबसे कम इनिंग्स में 40 शतक

स्टीव स्मिथ के करियर का यह 40वां इंटरनेशनल हंड्रेड है। उन्होंने इसके लिए 320 इनिंग्स खेले। सबसे कम इनिंग्स खेल कर इस उपलब्धि को हासिल करने वाले बल्लेबाजों की सूची में स्मिथ चौथे नंबर पर हैं।

खिलाड़ी  इनिंग्स
हाशिम अमला 264
विराट कोहली 294
सचिन तेंदुलकर 309
स्टीम स्मिथ 320

एक्टिव प्लेयर के तौर पर सर्वाधिक शतक

एक्टिव प्लेयर के तौर पर सर्वाधिक शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में स्टीव स्मिथ 40 शतकों के साथ 5वें नंबर पर हैं। इस सूची में पहले नंबर पर विराट कोहली हैं जिन्होंने अभी हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ करियर का 71वां शतक लगाया है। उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ 61 गेंदों पर 122 रन बनाए थे।

खिलाड़ी शतकों की संख्या
विराट कोहली 71
जो रूट 44
डेविड वॉर्नर 43
रोहित शर्मा  41
स्टीव स्मिथ 40