Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

T20WC 2022: इस वर्ल्ड कप में भारत की तरफ से लगे सबसे ज्यादा छक्के, इंग्लैड व पाकिस्तान इस नंबर पर रहे

Most sixes in T20WC 2022 टी20 वर्ल्ड कप 2022 में टीम इंडिया ने सबसे ज्यादा छक्के लगाए और इसकी संख्या 37 रही। भारत ने इस सीजन में कुल 6 मैच खेले थे जिसमें 5 ग्रुप मुकाबले के साथ एक सेमीफाइनल मैच भी शामिल था।

By Jagran NewsEdited By: Sanjay SavernUpdated: Tue, 15 Nov 2022 01:54 PM (IST)
Hero Image
भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी (एपी फोटो)

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। Most sixes in T20WC 2022: टी20 वर्ल्ड कप 2022 का खिताब जीतने से भारतीय टीम चूक गई और एक बार फिर से उसका दूसरी बार टी20 वर्ल्ड चैंपियन बनने का सपना टूट गया। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम बेहद मजबूत दिख रही थी और इस खिताब की दावेदार भी थी, लेकिन सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने ऐसा खेल दिखाया कि रोहित की सेना चारों खाने चित हो गई। इस टी20 वर्ल्ड कप के इस सीजन का समामन रविवार को इंग्लैंड के चैंपियन बनने के साथ हो गया और अगला टी20 वर्ल्ड कप 2024 में आयोजित किया जाएगा। टीम इंडिया खिताब तो नहीं जीत पाई, लेकिन वो इस सीजन में छक्के लगाने के मामले में सबसे ऊपर रही। 

टी20 वर्ल्ड कप 2022 में सबसे ज्यादा छक्के टीम इंडिया ने लगाए

टी20 वर्ल्ड कप 2022 में टीम इंडिया ने सबसे ज्यादा छक्के लगाए और इसकी संख्या 37 रही। भारत ने इस सीजन में कुल 6 मैच खेले थे जिसमें 5 ग्रुप मुकाबले के साथ एक सेमीफाइनल मैच भी शामिल था। टीम इंडिया को 5 ग्रुप मैचों में से 4 में जीत मिली थी जबकि एक में उसे हार मिली तो वहीं सेमीफाइनल में उसे इंग्लैंड के हाथों 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। भारतीय टीम ने इस 6 मैचों में कुल 37 छक्के लगाए तो वहीं इस सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में श्रीलंका की टीम रही जिसके बल्लेबाजों ने 30 छक्के जड़े। 

टी20 वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर दूसरी बार चैंपियन बनने वाली इंग्लैंड की टीम छक्के लगाने के मामले में सातवें स्थान पर रही तो वहीं इस बार की उप-विजेता टीम पाकिस्तान की तरफ से कुल 25 छक्के लगे और वो पांचवें स्थान पर रही जबकि न्यूजीलैंड की टीम इतने ही छक्को के साथ चौथे स्थान पर रही। हालांकि पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड के मुकाबले एक मैच ज्यादा खेला क्योंकि वो फाइनल तक पहुंची थी। वहीं 28 छक्कों के साथ आस्ट्रेलिया की टीम तीसरे स्थान पर रही जबकि साउथ अफ्रीका की तरफ से कुल 23 छक्के लगाए गए और वो पांचवें नंबर पर रहे। 

टी20 वर्ल्ड कप 2022 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टाप 7 देश-

37 छक्के - भारत

30 छक्के - श्रीलंका

28 छक्के - आस्ट्रेलिया

25 छक्के - न्यूजीलैंड

25 छक्के - पाकिस्तान

23 छक्के - दक्षिण अफ्रीका

22 छक्के - इंग्लैंड🏆