Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

अंडर-19 क्रिकेट में भारत की बादशाहत, 5वीं बार विश्व विजेता बन रच दिया इतिहास

अंडर 19 विश्व कप में भारतीय टीम की तूती बोलती है। इंग्लैंड को फाइनल में शनिवार को हराने के साथ ही पांच बार इसे जीतने वाली वह पहली टीम बनीं। भारत ने अब तक इसे साल 2000 2008 2012 2018 और 2022 में इसे जीता।

By Viplove KumarEdited By: Updated: Sun, 06 Feb 2022 02:28 AM (IST)
Hero Image
भारत ने 5वीं बार जीता अंडर 19 वर्ल्ड कप खिताब (फोटो BCCI )

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। भारत ने अंडर 19 क्रिकेट में अपनी बादशाहद कायम करते हुए एक और बार विश्व कप पर कब्जा जमाया। टीम इंडिया ने शनिवार 5 फरवरी 2022 को एंटीगुआ, नार्थ साउंड के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेले गए फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ शानदार जीत हासिल की। इंग्लैंड की पूरी टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 44.5 ओवर में 189 रन पर ढेर हो गई थी। जवाब में भारत ने 47.4 ओवर में 6 विकेट पर जीत का लक्ष्य हासिल किया। भारत ने पांचवीं बार अंडर 19 विश्व कप खिताब पर कब्जा जमाया है।

इंग्लैंड ने इस फाइनल के महा मुकाबले में टास जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। भारत ने शानदार गेंदबाजी के दम पर 61 रन पर ही इंग्लिश टीम के 6 बल्लेबाजों को वापस भेज दिया। जेम्स रा ने एक छोर थामे रखा और 95 रन की पारी खेल टीम को 189 रन तक पहुंचने में अहम भूमिका निभाई। भारत ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 6 विकेट जरूर गंवाए लेकिन फिर भी संभली नजर आई और दबाव के बिना जीत के लक्ष्य तक पहुंची।

2⃣0⃣1⃣2⃣ 🏆

2⃣0⃣1⃣8⃣ 🏆

2⃣0⃣2⃣2⃣ 🏆

India U19 - The FIVE-TIME World Cup Winners 👏 🔝#U19CWC #BoysInBlue pic.twitter.com/DiE53Sdu0Y— BCCI (@BCCI) February 5, 2022

इस विश्व में कोई भारत को नहीं हरा पाया

भारत अंडर 19 विश्व कप का बादशाह कहा जाता है। अब तक जितनी बार भारत की अंडर 19 टीम ने विश्व कप जीता है उतना खिताब किसी के पास नहीं। टीम इंडिया फाइनल में इंग्लैंड पर बीस साबित हुई। दोनों टीमों फाइनल में बिना कोई मैच हारे पहुंची थी। भारत और इंग्लैंड ने तीनों ग्रुप मैच के साथ क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल में धमाकेदार जीत हासिल की थी। फाइनल में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को पछाड़ दिया।

भारत 5वीं बार अंडर19 विश्व विजेता बनने वाली पहली टीम

अंडर 19 विश्व कप में भारतीय टीम की तूती बोलती है। इंग्लैंड को फाइनल में शनिवार को हराने के साथ ही पांच बार इसे जीतने वाली वह पहली टीम बनीं। भारत ने अब तक इसे साल 2000, 2008, 2012, 2018 और 2022 में इसे जीता। आस्ट्रेलिया ने अब तक तीन (1988, 2002, 2010) बार इसे जीता है और वह दूसरे नंबर पर है।