Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

IND vs NED: Virat Kohli के घर में Rohit Sharma ने तोड़ा Sachin Tendulkar का बड़ा रिकॉर्ड, Dhoni-Ganguly भी छूटे पीछे

रोहित शर्मा के नाम अब बेंगलुरु के चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। हिटमैन इस मैदान पर अब तक कुल 32 छक्के लगा चुके हैं। रोहित किसी भी एक ग्राउंड पर सबसे ज्यादा छक्के जमाने वाले भारतीय बल्लेबाज भी बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है।

By Shubham MishraEdited By: Shubham MishraUpdated: Sun, 12 Nov 2023 04:06 PM (IST)
Hero Image
IND vs NED: रोहित शर्मा ने खास मामले में सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्लीRohit Sharma IND vs NED: वर्ल्ड कप 2023 में नीदरलैंड्स के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में रोहित शर्मा का सुपरहिट शो एकबार फिर देखने को मिला। हिटमैन ने भारतीय टीम को फिर से ताबड़तोड़ शुरुआत दी और महज 54 गेंदों पर 61 रन की तेज तर्रार पारी खेली। रोहित ने अपनी इस पारी के दौरान दो गगनचुंबी छक्के जमाते हुए सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त कर डाला है।

सचिन से आगे निकले रोहित

दरअसल, रोहित शर्मा के नाम अब बेंगलुरु के चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। हिटमैन इस मैदान पर अब तक कुल 32 छक्के लगा चुके हैं। रोहित किसी भी एक ग्राउंड पर सबसे ज्यादा छक्के जमाने वाले भारतीय बल्लेबाज भी बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है। सचिन के नाम शारजाह के मैदान पर 30 छक्के दर्ज हैं। वहीं, एमएस धोनी ने ईडन गार्डन्स में 19, तो सौरव गांगुली ने एक मैदान पर 18 सिक्स लगाए हैं।

30 - Sachin Tendulkar at Sharjah

25 - Rohit Sharma at Vizag

25 - Rohit Sharma at Dubai

23 - Rohit Sharma at Kolkata

22 - Rohit Sharma at Indore

22 - Rohit Sharma at Dhaka

21 - Rohit Sharma at Sydney… pic.twitter.com/ynaP6Avnt3— Kausthub Gudipati (@kaustats) November 12, 2023

हिटमैन ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

वनडे क्रिकेट में रोहित शर्मा एक कैलेंडर ईयर में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। हिटमैन साल 2023 में अब तक कुल 59 सिक्स लगा चुके हैं। उन्होंने इस मामले में एबी डिविलियर्स को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने साल 2015 में 58 सिक्स जमाए थे। वहीं, 2019 में 56 छक्के लगाने वाले क्रिस गेल से भी अब रोहित आगे निकल गए हैं।

यह भी पढ़ें- World Cup 2023 Semi Final में आएगा डबल मजा; जुड़ गए दो नए नियम; अगर बारिश से धुला मैच तो भी निकलेगा मैच का नतीजा; जानें सबकुछ

बतौर कप्तान भी किया कमाल

रोहित शर्मा वनडे वर्ल्ड कप के एक सीजन में सर्वाधिक सिक्स लगाने वाले कप्तान भी बन गए हैं। रोहित अब तक टूर्नामेंट में 23 छक्के जमा चुके हैं। उन्होंने इस मामले में इयोन मोर्गन को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने साल 2019 में कुल 22 छक्के लगाए थे। एबी डिविलियर्स ने 2015 में बतौर कैप्टन 21 छक्के लगाए थे। रोहित इस विश्व कप में जबरदस्त फॉर्म में नजर आए हैं।