Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

World Cup Final: 48 साल वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत के प्रदर्शन पर एक नजर, अभी तक दो बार बना है चैंपियन

वर्ल्ड कप के 48 साल के इतिहास में भारत कई बार चैंपियन बनने के नजदीक पहुंचा लेकिन मात्र दो ही बार ट्रॉफी जीत सका है। साल 1983 में कपिल देव के नेतृत्व में भारत पहली बार चैंपियन बना था। दूसरी बार साल 2011 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत वर्ल्ड चैंपियन बना था। अब रोहित शर्मा के पास नया इतिहास रचने का सुनहरा मौका है।

By Umesh KumarEdited By: Umesh KumarUpdated: Fri, 17 Nov 2023 05:00 AM (IST)
Hero Image
भारत का फाइनल में होगा ऑस्ट्रेलिया से सामना। फोटो- एपी

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया का प्रदर्शन लाजवाब रहा है। इस टूर्नामेंट में अब तक खेले नौ लीग मुकाबले और सेमीफाइनल मुकाबले में रोहित के धुरंधरों ने जीत दर्ज की है। फाइनल मुकाबले में भारत के सामने पांच बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया की चुनौती रहेगी। हालांकि, भारत के पास तीसरी बार वर्ल्ड कप जीतने का मौका है।

वर्ल्ड कप के 48 साल के इतिहास में भारत कई बार चैंपियन बनने के नजदीक पहुंचा, लेकिन मात्र दो ही बार ट्रॉफी जीत सका है। साल 1983 में कपिल देव के नेतृत्व में भारत पहली बार चैंपियन बना था। दूसरी बार साल 2011 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत वर्ल्ड चैंपियन बना था। अब रोहित शर्मा के पास नया इतिहास रचने का सुनहरा मौका है।

वर्ल्ड कप में भारत का सफर:- 

साल स्थान
1975 पांचवां
1979 सातवां
1983 विजेता
1987 सेमीफाइनल
1992 सातवां
1996 सेमीफाइनल
1999 छठवां
2003 उपविजेता
2007 नौवां
2011 विजेता
2015 सेमीफाइनल
2019 सेमीफाइनल
2023 फाइनल

भारत ने इस बार वर्ल्ड कप में पुराने सारे रिकॉर्ड ध्वस्त करने हुए एक नया इतिहास लिखा है। भारत ने टूर्नामेंट में लगातार 10 मुकाबले जीते हैं। भारत ने यह कारनाम 20 साल बाद अपना ही रिकॉर्ड चकनाचूर किया है। रोहित ब्रिगेड के पास ऑस्ट्रेलिया के रिकॉर्ड की बराबरी करने का शानदार मौका है। साथ ही 10 साल से आईसीसी ट्रॉफी जीतने का सूखा खत्म करने का मौका है।

यह भी पढ़ें- World Cup Final: बल्लेबाजों का बेखौफ अंदाज, घातक गेंदबाजी; इन 5 कारणों से इंडिया टीम तीसरी बार लिख सकती है चैंपियन बनने की कहानी