IND vs AFG 1st T20I Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-अफगानिस्तान मैच? श्रेयस की कप्तानी में नई शुरुआत
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम पहली बार अपने घर पर टी20 सीरीज खेलने जा रही है।

भारत बनाम अफगानिस्तान

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम पहली बार अपने घर पर टी20 सीरीज खेलने जा रही है। टी20 विश्व कप 2026 जीतने के बाद सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस को भारतीय टी20 टीम की कमान सौंपी गई। अय्यर की कप्तानी वाली टीम को आयरलैंड और इंग्लैंड में हार मिली।
इसके बाद भारतीय टी20 टीम ने जिम्बाब्वे को शिकस्त दी। अब भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलने जा रही है। इस सीरीज की शुरुआत 13 सितंबर से होगी। सभी मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे। खास बात यह है कि इस सीरीज में अफगानिस्तान टीम मेजबान है और भारत मेहमान।
भारतीय प्लेयर्स ने सीरीज से पहले जमकर अभ्यास किया। जसप्रीत बुमराह ने नेट्स में गेंदबाजी की। वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह की गेंदों का सामना किया। भारतीय तेज गेंदबाज ने वैभव को कई बार बीट किया। नीतीश रेड्डी ने गेंदबाजी और बल्लेबाजी की। बारिश के कारण अभ्यास में बाधा हुई। पहले मैच पर भी संकट के बादल मंडरा रहे हैं।
📍 New Delhi #TeamIndia all locked in ahead of the #AFGvIND T20I series 💪 pic.twitter.com/Z2Pre3rB9X
— BCCI (@BCCI) September 12, 2026
लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल
भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला टी20 मुकाबला कब खेला जाएगा?
भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला टी20 मुकाबला रविवार, 13 सितंबर को खेला जाएगा।
भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला टी20 मुकाबला कहां खेला जाएगा?
भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला टी20 मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।
भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला टी20 मुकाबला कितने बजे शुरू होगा?
भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला टी20 मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा।
भारत और अफगानिस्तान के बीच पहले टी20 मुकाबले को टीवी पर कैसे देख सकते हैं?
भारत और अफगानिस्तान के बीच पहले टी20 मुकाबले को टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।
भारत और अफगानिस्तान के बीच पहले टी20 मुकाबले को मोबाइल पर कैसे देख सकते हैं?
भारत और अफगानिस्तान के बीच पहले टी20 मुकाबले को मोबाइल पर फैनकोड एप पर देख सकते हैं। मैच से जुड़ी सभी खबरें, लाइव ब्लॉग और मैच रिपोर्ट आप दैनिक जागरण एप और वेबसाइट पर पढ़ सकते हैं।
भारतीय टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, यश ठाकुर।
अफगानिस्तान टीम
इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), नूर रहमान, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नांगेयालिया खारोटे, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फजल हक फारूकी, अब्दुल्ला अहमदजई और नवीन-उल-हक।
यह भी पढ़ें- IND vs AFG: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में बदल जाएगा टीम इंडिया का इतिहास, घर में ही हो जाएगी पराई
यह भी पढ़ें- IND vs AFG: हिन्दुस्तान में पहली बार ये काम करने जा रहे हैं श्रेयस अय्यर, अफगानिस्तान के खिलाफ बजाएंगे बिगुल
