Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

3 बार डक पर आउट और सिर्फ 12 का औसत, Ajinkya Rahane के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है रणजी ट्रॉफी 2024 का सीजन; ऐसे कैसे होगी वापसी?

अजिंक्य रहाणे रणजी ट्रॉफी 2024 में मुंबई टीम की कमान संभाल रहे हैं। रहाणे की कप्तानी में टीम का प्रदर्शन भी लाजवाब रहा है और मुंबई सेमीफाइनल तक पहुंच भी चुकी है। कप्तानी में तो रहाणे उम्मीदों पर एकदम खरे उतरे हैं लेकिन बल्ले से उनका प्रदर्शन बेहद चिंताजनक रहा है। रहाणे का औसत इस सीजन सिर्फ 12 का रहा है।

By Shubham Mishra Edited By: Shubham Mishra Updated: Tue, 27 Feb 2024 06:18 PM (IST)
Hero Image
Ajinkya Rahane: अजिंक्य रहाणे रणजी ट्रॉफी 2024 में बुरी तरह से फ्लॉप रहे हैं।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टीम इंडिया (Team India) की टेस्ट टीम में वापसी का सपना देख रहे अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) की राह और भी मुश्किल होती जा रही है। भारतीय टीम के दरवाजे फिर से खटखटाने और सेलेक्टर्स का ध्यान खींचने के लिए दमदार प्रदर्शन की दरकार होती है। हालांकि, रहाणे के साथ तो उल्टा हो रहा है। रणजी ट्रॉफी 2024 रहाणे के लिए किसी बुरी सपने से कम नहीं रहा है। रहाणे एक-एक रन के लिए तरस रहे हैं।

रहाणे का हाल बेहाल

अजिंक्य रहाणे रणजी ट्रॉफी 2024 में मुंबई टीम की कमान संभाल रहे हैं। रहाणे की कप्तानी में टीम का प्रदर्शन भी लाजवाब रहा है और मुंबई सेमीफाइनल तक पहुंच भी चुकी है। कप्तानी में तो रहाणे उम्मीदों पर एकदम खरे उतरे हैं, लेकिन बल्ले से उनका प्रदर्शन बेहद चिंताजनक रहा है।

रहाणे इस सीजन में अब तक कुल 10 पारियों में बल्ला थामकर मैदान पर उतरे हैं। इस दौरान मुंबई के कैप्टन ने महज 12.77 की औसत से सिर्फ 115 रन बनाए हैं। रहाणे इस सीजन में सिर्फ एक बार पचास का आंकड़ा पार कर सके हैं। रहाणे का हाल इस कदर बेहाल है कि वह तीन बार डक पर पवेलियन लौट चुके हैं।

यह भी पढ़ें- IND vs ENG: 'अगर आप नहीं, तो कौन?' Rahul Dravid के वो मैजिकल शब्द, जिसने फूंकी Shubman Gill की बैटिंग में जान

क्वार्टर फाइनल में भी फ्लॉप रहे रहाणे

बड़ौदा के खिलाफ खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भी रहाणे का बल्ला रुठा हुआ नजर आया। पहली पारी में रहाणे 13 गेंदों का सामना करने के बाद सिर्फ 3 रन बनाकर चलते बने। दूसरी पारी में रहाणे का हाल और भी बेहाल रहा और वह बिना खाता खोले पवेलियन लौटे।

ऐसे कैसे होगी टेस्ट टीम में वापसी?

अजिंक्य रहाणे इन दिनों भारतीय टेस्ट टीम से बाहर चल रहे हैं। रहाणे घरेलू क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन कर सेलेक्टर्स का ध्यान खींचने के लिए मैदान पर उतरे थे, लेकिन अब तक के मैचों में कहानी ठीक उल्टी रही है। रहाणे के पास अब सेमीफाइनल में अच्छा प्रदर्शन करने का शायद आखिरी मौका होगा और वह इसे जरूर भुनाना चाहेंगे।