Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

World Cup 2023 से पहले इंग्लिश टीम को लगा जोरदार झटका, Alex Hales ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा

Alex Hales Retirement एलेक्स हेल्स अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते थे। हेल्स ने टी20 विश्व चैंपियन के रूप में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से विदाई ली। इंग्लैंड को 2022 टी20 विश्व कप में चैंपियन बनाने के लिए शानदार योगदान दिया था। भारत के खिलाफ सेमीफाइनल में बटलर के साथ मिलकर नाबाद 86 रन बनाकर टीम को फाइनल में पहुंचाया था।

By Jagran NewsEdited By: Umesh KumarUpdated: Fri, 04 Aug 2023 07:21 PM (IST)
Hero Image
एलेक्स हेल्स ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया। फाइल फोटो

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। Alex Hales Announces Retirement: वनडे वर्ल्ड 2024 में अब कुछ ही महीने बचे हैं। इससे पहले ही इंग्लैंड टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के हरफनमौला खिलाड़ी एलेक्स हेल्स (Alex Hales) ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। एलेक्स हेल्स ने 12 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर को अलविदा कह दिया। इंग्लैंड को अक्टूबर-नवंबर में वनडे वर्ल्ड कप खेलना है।

हेल्स ने अगस्त 2011 में भारत के खिलाफ T20I में डेब्यू किया और 2014 में भारत के खिलाफ ही वनडे में डेब्यू किया था। तब से वह इंग्लैंड के लिए 75 T20I, 70 वनडे खेले हैं। हेल्स ने टी20 में एक शतक के साथ 2074 रन बनाए हैं। वहीं, वनडे में 6 शकतकों के साथ 2419 रन बनाए हैं। एलेक्स हेल्स ने 2015 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था। 11 टेस्ट में उन्होंने 573 रन बनाए हैं।

विश्व चैंपियन के रूप में ली विदाई

एलेक्स हेल्स अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते थे। हेल्स ने टी20 विश्व चैंपियन के रूप में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से विदाई ली। इंग्लैंड को 2022 टी20 विश्व कप में चैंपियन बनाने के लिए शानदार योगदान दिया। भारत के खिलाफ सेमीफाइनल में शानदार नाबाद 86 रन बनाकर अपनी टीम को फाइनल में पहुंचाया था।

वनडे में खेली है 171 रन की पारी

हेल्स को 2022 से पहले इंग्लैंड के दो सर्वोच्च वनडे स्कोर में सबसे अधिक रन बनाने का गौरव प्राप्त है। एलेक्स हेल्स ने 2016 में पाकिस्तान के खिलाफ उनकी टीम के कुल स्कोर 444 में से 171 रन की पारी खेली थी। 2018 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंग्लैंड के 481 में से 147 रन हेल्स के ही थे। हेल्स ने अपना आखिरी टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच पाकिस्तान के खिलाफ 2022 में खेला था। आखिरी वनडे साल 2019 में खेला था। वहीं, आखिरी टेस्ट में 2016 में खेला था।

बता दें कि हेल्स एक समय दुनिया के नंबर 1 टी20 बल्लेबाज थे, और दुनिया में सबसे अधिक मांग वाले टी20 बल्लेबाजों में से एक थे। उन्होंने दस से अधिक फ्रेंचाइजियों और इंग्लैंड के लिए कुल 405 टी20 खेले हैं। इस प्रारूप में 147 की शानदार स्ट्राइक रेट से 11,000 से अधिक रन बनाए हैं।