Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

IPL 2023 से मालामाल हुआ BCCI, 5000 करोड़ की हुई एक्स्ट्रा कमाई; एक नजर में देखें पूरी रिपोर्ट

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की शुरुआत 2008 में हुई थी। तब से ही यह लीग भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के लिए वरदान साबित हो रही है। BCCI को IPL 2023 से 5120 करोड़ रुपये की अतिरिक्त कमाई हुई। यह IPL 2022 की तुलना में हुई कमाई से 116 प्रतिशत ज्‍यादा है। IPL 2022 से BCCI ने 2367 करोड़ रुपये कमाए थे।

By Rajat Gupta Edited By: Rajat Gupta Updated: Tue, 20 Aug 2024 04:54 PM (IST)
Hero Image
IPL से मालामाल हो रहा बीसीसीआई। इमेज- आईपीएल

 स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की शुरुआत 2008 में हुई थी। तब से ही यह लीग भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के लिए वरदान साबित हो रही है। IPL से BCCI की कमाई में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। हाल ही में आई एक रिपोर्ट में IPL से होनी वाली कमाई के चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। रिपोर्ट के अनुसार BCCI को IPL 2023 से 5000 करोड़ की एक्स्ट्रा कमाई हुई है।

बीसीसीआई ने की अतिरिक्‍त कमाई

  • इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार BCCI को IPL 2023 से 5120 करोड़ रुपये की अतिरिक्त कमाई हुई।
  • यह IPL 2022 की तुलना में हुई कमाई से 116 प्रतिशत ज्‍यादा है।
  • IPL 2022 से BCCI ने 2367 करोड़ रुपये कमाए थे।
  • वहीं IPL 2023 से भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की कुल आय 11,769 करोड़ रही।
  • इस दौरान बीसीसीआई के खर्चों में भी इजाफा देखने को मिला है।
  • बीसीसीआई की 2022-23 की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, खर्च भी 66 प्रतिशत बढ़कर 6648 करोड़ रुपये हो गया है।
  • BCCI की कमाई में इजाफे का सबसे बड़ा कारण नए मीडिया राइट्स और स्पॉन्सरशिप डील है।

टाइटल राइट्स से कमाए 2500 करोड़

बोर्ड ने 2023-27 साइकिल के लिए नए मीडिया राइट्स से 48,390 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसकी शुरुआत आईपीएल 2023 से हुई थी। आईपीएल के टीवी राइट्स डिज्नी स्टार द्वारा 2021 में 23,575 करोड़ रुपये (2023-27 के लिए) में खरीदे थे।

ये भी पढ़ें: IPL 2024 Retentions: RCB की किस्मत पलटने को Mumbai Indians का साथ छोड़ टीम में आया धाकड़ ऑलराउंडर, Virat Kohli संग मिलकर मचाएगा धमाल

डिजिटल राइट्स 23,758 करोड़ रुपये में जियो सिनेमा को मिले। IPL टाइटल राइट्स टाटा संस को 2500 करोड़ रुपये में बेचे गए। इतना ही नहीं बोर्ड ने एंजेल वन, Ceat, MyCircle11 और RuPay को एसोसिएट स्पॉन्सरशिप बेचकर 1,485 करोड़ रुपये कमाए हैं।

ये भी पढ़ें: IPL 2024 Prize Money: चैंपियन KKR पर हुई करोड़ों की बारिश, रनर्स-अप टीम भी हुई मालामाल, देखिए अवॉर्ड्स की लिस्ट