Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Commonwealth Games 2022: कामनवेल्थ गेम्स के लिए टीम की घोषणा, हरमनप्रीत कप्तान, इन खिलाड़ियों को मिला मौका

Commonwealth Games 2022 भारत को कामनवेल्थ गेम्स 2022 में ग्रुप ए में रखा गया है। इस ग्रुप में आस्ट्रेलिया बारबाडोस पाकिस्तान की टीमों हैं। वहीं ग्रुप बी में श्रीलंका इंग्लैंड न्यूजीलैंड और साउथ अप्रीका की टीम को रखा गया है।

By Viplove KumarEdited By: Updated: Mon, 11 Jul 2022 10:27 PM (IST)
Hero Image
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी (फोटो ट्विटर पेज)

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। इसी महीने से बर्मिंघम में शुरू होने वाले कामनवेल्थ गेम्स 2022 के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी गई है। इस प्रतियोगिता में पहली बार क्रिकेट के टी20 फार्मेट को जगह दी गई है। सोमवार को चयनकर्ताओं ने 18 सदस्यीय टीम के नाम की घोषणा की है। हरमनप्रीत के हाथों में टीम की कमान होगी जबकि स्मृति मंधानी उप कप्तान होंगी।

भारत को कामनवेल्थ गेम्स 2022 में ग्रुप ए में रखा गया है। इस ग्रुप में आस्ट्रेलिया, बारबाडोस, पाकिस्तान की टीमों हैं। वहीं ग्रुप बी में श्रीलंका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और साउथ अप्रीका की टीम को रखा गया है। दोनों ग्रुप की टाप दो टीमों के बीच सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा। यहां जिन दो टीमों को जीत मिलेगी वह फाइनल में ट्राफी हासिल करने के लिए खेलेंगी।

भारतीय टीम के ग्रुप मुकाबले

टीम इंडिया अपने कामनवेल्थ गेम्स अभियान की शुरुआत आस्ट्रेलिया के खिलाफ 29 जुलाई के मुकाबले के साथ करेगी। 31 जुलाई को भारत का सामना चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के साथ होना है। वहीं 3 अगस्त को बारबाडोस के साथ भारत को खेलना है।

कामनवेल्थ गेम्स 2022 के लिए भारतीय टीम

— BCCI Women (@BCCIWomen) July 11, 2022

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप कप्तान), शेफाली वर्मा, एस. मेघना तानिया भाटिया, यस्तिका भाटिया, दीप्ती शर्मा, राजेश्वरी गायकवाड, पूजा वस्त्राकर, मेघना सिंह, रेणुका ठाकुर, जेमिमा रोड्रिगेज, राधा यादव, हरलीन देओल, स्नेह राणा

स्टैंड बाय

सिमरन बहादुर, रिचा घोष, पूनम यादव