Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

IPL 2025: Dhoni को टीम में बनाए रखने के लिए CSK ने निकाला तोड़, BCCI के सामने रखा खास प्रस्ताव

आईपीएल 2025 की तैयारियों जोरों पर हैं। 31 जुलाई को बीसीसीआई और फ्रेंचाइजियों के मालिक के साथ बैठक हुई थी। इसमें कई अहम नियमों को लेकर चर्चा की गई। ऐसे में सीएसके ने 2008 से लेकर 2021 तक चले एक पुराने नियम का मुद्दा छेड़ दिया है। दरअसल टीम का मकसद धोनी को रिटेन कर फ्रेंचाइजी के साथ जोड़े रखना है। BCCI इस नियम पर अंतिम निर्णय लेगा।

By Umesh Kumar Edited By: Umesh Kumar Updated: Thu, 01 Aug 2024 08:50 PM (IST)
Hero Image
एमएस धोनी को रिटेन करने के लिए सीएसके ने चली नई चाल। फाइल फोटो

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। एमएस धोनी क्या आईपीएल 2025 खेलेंगे? क्रिकेट के गलियारे में यह चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि, एक कार्यक्रम में धोनी ने हाल ही में कहा कि वह और सीएसके 2025 सीजन खेलने पर निर्णय लेने से पहले नियमों को लेकर हुई बैठ को अंतिम रूप दिए जाने का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच फ्रेचाइजी ने BCCI को एक सुझाव देकर टीम में बरकार रखने का रास्ता तलाश रही है।

गौरतलब हो कि मुंबई में आईपीएल और दस फ्रेंचाइजियों के बीच हुई बैठक के दौरान सीएके ने एक पुराने नियम को लागू कराने का मुद्दा उठाया। साल 2008 से लेकर 2021 तक एक नियम था कि यदि कोई खिलाड़ी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिए पांच या उससे अधिक साल हो गए हैं तो उसे अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में वर्गीकृत किया जाएगा। अब सीएसके इस नियम को फिर से लागू करवाकर धोनी को टीम में बरकरार रखना चाहती है। हालांकि, अधिकांश फ्रेंचाइजी इस नियम के खिलाफ हैं।

अनकैप्ड का नियम लागू करवाना चाहता है CSK

बता दें कि आईपीएल ऑक्शन में अनकैप्ड खिलाड़ियों का बेस प्राइज कम रहता है। ऐसे माना जा रहा है कि सीएसके इस रास्ते से धोनी को रिटेन करने के लिए उत्सुक है। हालांकि, कई अन्य फ्रेंचाइजी लंबे समय से रिटायर हो चुके अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को अनकैप्ड का दर्जा देने के पक्ष में नहीं थीं। फ्रेंचाइजियों का कहना था कि अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी को अनकैप्ड खिलाड़ी के तौर पर ऑक्शन में रखना उनका अनादर करना होगा।

यह भी पढे़ं- 2019 WC Semi Final में मिली हार के बाद टूटकर बिखर चुक थे MS Dhoni, बताया खुद को कैसे संभाला

पांच साल हो जाएंगे धोनी को संन्यास लिए हुए 

बता दें कि धोनी ने 15 अगस्त, 2020 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी। आईपीएल 2022 से पहले होने वाली मेगा नीलामी से पहले, धोनी सीएसके की रिटेंशन सूची में रवींद्र जडेजा के बाद दूसरे खिलाड़ी थे, जिन्हें फ्रैंचाइजी के नीलामी पर्स से 12 करोड़ रुपये की कीमत पर खरीदा गया था। उस साल एक अनकैप्ड खिलाड़ी को रिटेन करने पर टीम को सिर्फ 4 करोड़ रुपये खर्च करने पड़े थे।

यह भी पढे़ं- VIDEO: MS Dhoni को क्यों कहा जाता है 'थाला फॉर अ रीजन', माही ने आखिरकार बता दी इसके पीछे की कहानी