Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

किक्रेटर Danushka Gunathilaka को यौन उत्पीड़न मामले में मिली राहत, कोर्ट ने 4 में से 3 आरोपों को किया खारिज

दनुष्का गुनातिलका को पिछले साल नवंबर में टी20 विश्वकप के दौरान सिडनी में यौन उत्पीड़न और जान के खतरे के मामले में गिरफ्तार किया गया था। उस समय वह श्रीलंका टीम के साथ थे। फिलहाल वह जमानत पर रिहा हैं।

By Jagran NewsEdited By: Umesh KumarUpdated: Thu, 18 May 2023 05:18 PM (IST)
Hero Image
दनुष्का गुनातिलका को कोर्ट से मिली राहत। फाइल फोटो

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। श्रीलंकाई क्रिकेटर दनुष्का गुनातिलका के ऑस्ट्रेलिया में चल रहे यौन उत्पीड़न के मामले में लोक अभियोजक ने 4 में से 3 आरोप हटा दिए हैं। दनुष्का गुनातिलका को पिछले साल नवंबर में टी20 विश्वकप के दौरान सिडनी में यौन उत्पीड़न और जान के खतरे के मामले में गिरफ्तार किया गया था। उस समय वह श्रीलंका टीम के साथ थे। फिलहाल वह जमानत पर रिहा हैं और अब उनकी जमानती शर्तों में ढील दी गई है।

बता दें कि कानूनी प्रक्रिया का पालन करने के दौरान गुनातिलका को ऑस्ट्रेलिया में रहने की आवश्यकता थी। हालांकि, कोर्ट में इस मामले को निपटाने में देरी हुई। इस मालमे की सुनवाई 6 महीने से ज्यादा समय से चल रही है। अभियोजन पक्ष के वकील ने कोर्ट से इस मामले को छह महीने से ज्यादा समय के सुनवाई के लिए रजामंदी ले ली थी, लेकिन गुनातिलका के वकील ने इसका विरोध किया था।

महिला ने जान के खतरे की जताई थी आशंका

गौरतलब हो कि टी20 विश्वकप के दौरान ऑस्ट्रेलिया की एक महिला ने दनुष्का गुनातिलका पर कई बार यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था। मूल आरोपों के साथ प्रस्तुत की गई पुलिस रिपोर्ट में यह कहा गया कि गुनातिलका डेटिंग ऐप के जरिए महिला से मिले थे। उस दौरान हुई घटना में उस महिला को यह खतरा भी महसूस हुआ था कि उनकी जान तक जा सकती है। सिडनी बार में मिलने के बाद वह महिला और गुनातलिका, उस महिला के घर गए थे, जहां पर कथित तौर उस महिला का यौन उत्पीड़न हुआ था।

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने किया है निलंबित

बता दें कि यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने के बाद ही श्रीलंका क्रिकेट ने गुनातिलका को निलंबित कर दिया था, लेकिन कानूनी लागतों का भुगतान करने में मदद की। हालांकि बोर्ड का कहना है कि वह इस पैसे की वसूली करेगा। गुनातिलका 13 जुलाई को एक याचिका दर्ज करने के लिए फिर से कोर्ट जाएंगे।