Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

ENG vs SA 3rd Test: आखिरी टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने की प्लेइंग इलेवन की घोषणा, हैरी ब्रुक करेंगे डेब्यू

ENG vs SA 3rd Test इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले तीसरे और आखिरी टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी है। इस टीम में हैरी ब्रुक को पहली बार शामिल किया गया है।

By Sameer ThakurEdited By: Updated: Wed, 07 Sep 2022 05:08 PM (IST)
Hero Image
ENG vs SA 3rd Test: हैरी ब्रुक, इंग्लैंड क्रिकेट टीम (फोटो क्रेडिट ट्विटर)

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। साउथ अफ्रीका के खिलाफ आखिरी टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड की टीम ने प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी है। इंग्लैंड की टीम ने पिछले मुकाबले की तुलना में एक बदलाव किया है। इंजर्ड जॉनी बेयरस्टो के स्थान पर हैरी ब्रुक को शामिल किया गया है। बेयरस्टो हाल ही में गोल्फ खेलते हुए घायल हो गए थे। उन्हें पैर के निचले हिस्से में चोट लगी थी। इस इंजरी के कारण न केवल वह तीसरे टेस्ट से बल्कि आगामी टी20 वर्ल्ड कप से भी बाहर हो गए थे।

ब्रुक ने इस साल की शुरुआत में बारबाडोस में वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। उन्होंने 2018 में अंडर -19 विश्व कप में इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व भी किया था। दाएं हाथ का यह बल्लेबाज इस टूर्नामेंट में सेंचुरी लगाने वाले दूसरे इंग्लिश बल्लेबाज बने थे। उन्होंने उस टूर्नामेंट में 239 रन बनाए थे। ओली रॉबिन्सन, जिन्हें दूसरे टेस्ट में मैथ्यू पॉट्स से आगे तरजीह दी गई थी, उन्होंने अपना स्थान बरकरार रखा है। तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच में ब्रुक के डेब्यू के अलावा इंग्लैंड उसी टीम के साथ उतरी है। इस टेस्ट में एकबार फिर जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड की जोड़ी देखने को मिलेगी।

सीरीज में 1-1 की बराबरी पर है टीमें

3 मैचों की सीरीज मे फिलहाल दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर है। पहला टेस्ट साउथ अफ्रीका ने एकतरफा तरीके से जीता था। पहले टेस्ट में उसने इंग्लैंड को इनिंग्स और 12 रन से जीता था। दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका को इनिंग्स और 85 रन से हराकर सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली थी।

🏴󠁧󠁢󠁥󠁮󠁧󠁿 #ENGvSA 🇿🇦— England Cricket (@englandcricket) September 7, 2022

तीसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन

  • एलेक्स लीस (डरहम)
  • जैक क्रॉली (केंट)
  • ओली पोप (सरे)
  • जो रूट (यॉर्कशायर)
  • हैरी ब्रुक (यॉर्कशायर)
  • बेन स्टोक्स (कप्तान) (डरहम)
  • बेन फॉक्स (विकेटकीपर) (सरे)
  • स्टुअर्ट ब्रॉड (नॉटिंघमशायर)
  • ओली रॉबिन्सन (ससेक्स)
  • जैक लीच (समरसेट)
  • जिमी एंडरसन (लंकाशायर)