Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Women T20 World Cup: महिला टी-20 विश्व कप के लिए इंग्लिश टीम घोषित, युवा खिलाड़ी की हुई वापसी

Women T20 World Cup 2023 इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने महिला टी-20 विश्व कप 2023 के लिए इंग्लैंड टीम (England Womens Cricket Team) का ऐलान आज यानि 6 जनवरी को कर दिया है। हीथर नाइट की कप्तानी में 15 सदस्यीय टीम घोषित की गई है।

By Jagran NewsEdited By: Priyanka JoshiUpdated: Fri, 06 Jan 2023 05:18 PM (IST)
Hero Image
England Women Team Squad For T20 World Cup 2023 (Photo-design)

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। England Women Team Squad For T20 World Cup 2023। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने महिला टी-20 विश्व कप 2023 के लिए इंग्लैंड टीम (England Women's Cricket Team) का ऐलान आज यानि 6 जनवरी को कर दिया है। हीथर नाइट की कप्तानी में 15 सदस्यीय टीम घोषित की गई है। बता दें कि महिला टी-20 विश्व कप का आगाज 10 फरवरी से होगा, जो कि 26 फरवरी तक खेला जाएगा। टी-20 विश्व कप के लिए इंग्लिश टीम की युवा ऑलराउंडर एलिस कैप्सी की टीम में वापसी हुई है।

महिला टी-20 विश्व कप के लिए इंग्लैंड टीम का हुआ ऐलान

बता दें कि महिला टी-20 विश्व कप 2023 (Women's T20 World Cup 2023) के लिए इंग्लैंड टीम (England Cricket Team) का ऐलान हो गया है। इंग्लैंड कोच जान लुइस ने एक आधिकारिक बयान में इसकी जानकारी दी। टी-20 वर्ल्ड कप के लिए तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर केट क्रॉय को इंग्लिश टीम में जगह मिली है, जिन्होंने हाल ही में खेली गई वेस्टइंडीज सीरीज में भाग नहीं लिया था। उन्होंने अपना आखिरी टी-20 साल 2019 में खेला था। बता दें कि इंग्लैंड ने साल 2009 में पहली बार महिला टी-20 विश्व कप जीता था और पिछले टी-20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के हाथों इंग्लैंड को हार का सामना करना पड़ा था।

Our campaign gets underway against @windiescricket on 11 February in Paarl 🦁

See the squad ⬇️

— England Cricket (@englandcricket) January 6, 2023

हेड कोच ने टी-20 विश्व कप के स्क्वॉड के ऐलान के बाद दिया बयान

बता दें कि इंग्लैंड टीम के मुख्य कोच जॉन लुइस ने टी-20 विश्व कप के लिए स्क्वॉड के ऐलान के बाद कहा कि, "विश्व कप टीम का नाम देना हमेशा रोमांचक होता है, और इस टीम में बहुत प्रतिभा है। हमने वेस्टइंडीज में बहुत सारी अच्छी चीजें देखीं, एक टीम के रूप में अपनी मानसिकता को बदलने के लिए बहुत प्रगति हुई और मैं यह देखने के लिए उत्साहित हूं कि हम इसे वैश्विक टूर्नामेंट की चुनौती में कैसे लेते हैं।''

महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2023 के लिए इंगलैंड का पूरा शेड्यूल

शनिवार 11 फरवरी: इंग्लैंड वीमेन बनाम वेस्ट इंडीज, पार्ल, दोपहर 1 बजे

सोमवार 13 फरवरी: इंग्लैंड वीमेन बनाम आयरलैंड, पार्ल, दोपहर 1 बजे

शनिवार 18 फरवरी: इंग्लैंड बनाम भारत, पहला चरण, दोपहर 1 बजे

मंगलवार 21 फरवरी: इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान, केप टाउन, दोपहर 1 बजे

गुरुवार 23 फरवरी और शुक्रवार 24 फरवरी: आईसीसी महिला टी20 विश्व कप सेमीफाइनल, दोपहर 1 बजे

रविवार 26 फरवरी: आईसीसी महिला टी20 विश्व कप फाइनल, दोपहर 1 बजे

विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2023 के लिए इंग्लैंड टीम का स्क्वॉड

हीथर नाइट (कप्तान), लॉरेन बेल, मैया बाउचियर, कैथरीन ब्रंट, एलिस कैप्सी, केट क्रॉस, फ्रेया डेविस, चार्ली डीन, सोफिया डंकले, सोफी एक्लेस्टोन, सारा ग्लेन, एमी जोन्स, नेट साइवर, लॉरेन विनफील्ड-हिल, डैनी व्याट

यह भी पढ़िए:

PAK vs NZ: पाकिस्तानी गेंदबाजों की बेइज्जती सुन तिलमिलाए शॉन टेट, रिपोर्टर के साथ हुई झड़प

Asia Cup 2023: नजम सेठी को जय शाह से पंगा लेना पड़ा भारी, ACC ने दिया मुंहतोड़ जवाब