Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'अकेली न बाजार जाया करो, नजर लग जाएगी,' Ellyse Perry की तस्वीर पर भारतीय फैंस ने किए मजेदार कमेंट्स

ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेटर एलिस पेरी को भारत में खूब पसंद किया जाता है। यहां उनके चाहने वालों की लंबी कतार है। हाल ही में एलिस ने अपने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें वह मेलबर्न में घूमती हुई दिखाई दे रही हैं। फैंस ने इन तस्वीरों पर खूब प्यार लुटाया है। साथ ही मजेदार कमेंट्स भी किए। एक फैन ने लिखा है कि नजर लग जाएगी।

By Umesh Kumar Edited By: Umesh Kumar Updated: Fri, 13 Sep 2024 04:45 PM (IST)
Hero Image
एलिस पेरी की तस्वीर पर फैंस ने किए मजेदार कमेंट्स। फाइल फोटो

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की ऑलराउंडर एलिस पेरी इन दिनों क्रिकेट से दूर छुट्टियां मना रही हैं। उन्होंने मेलबर्न की सड़कों पर घूमने की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की हैं। इस पर फैंस ने मजेदार कमेंट्स किए हैं। यही नहीं एक ने तो यहां तक लिख दिया कि अकेली मार्केट न जाया करें, नजर लग सकती है।

एलिस पेरी खूबसूरत महिला क्रिकेटरों में से एक हैं। जब भी वह सोशल मीडिया पर अपने फैंस के लिए फोटो शेयर करती हैं तो उसे खूब पंसद किया जाता है। हाल ही में एलिस पेरी मेलबर्न की सड़कों पर घूमने निकलीं। इसकी तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कीं। भारतीय फैंस ने एलिस पेरी पर खूब प्यार लुटाया और कुछ ने तो मजेदार कमेंट्स भी किए।

'नजर लग जाएगी'

एलिस पेरी के एक फैन ने लिखा है कि, कॉफी पीने के लिए आप अकेली न जाया करें। एक फैन ने लिखा कि मेरी ड्रीम क्वीन पेरी। यही नहीं एक फैंस ने तो बॉलीवुड के एक गाने की लाइन ही चिपका दी है। फैन ने लिखा, 'अकेली न बाजार जाया करो, नजर लग जाएगी।' एलिस पेरी की तस्वीरों को खूब लाइक किया जा रहा है। साथ ही फैंस कमेंट्स भी कर रहे हैं।

आरसीबी टीम का हैं हिस्सा

बता दें कि एलिस पेरी महिला प्रीमियर लीग में आरसीबी टीम की तरफ से खेलती हैं। साल 2024 में आरसीबी को चैंपियन बनाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। यही नहीं उन्हें भारत में खूब पसंद भी किया जाता है। इतना ही नहीं मुरली विजय ने उन्हें डेट पर ले जाने की ख्वाहिश तक जता दी थी।

View this post on Instagram

A post shared by Aussie Women's Cricket Team (@auswomencricket)

यह भी पढ़ें- Ellyse Perry के साथ डेट पर जाने की है भारतीय क्रिकेटर की ख्‍वाहिश, RCB की ऑलराउंडर बोली- 'मुझे खुशी है...'; देखें वायरल वीडियो

यह भी पढ़ें- RCB ने अपनाएं 5 फॉर्मूले और जीत लिया WPL 2024 का खिताब, Delhi Capitals की कमजोर कड़ी पर साधा सटीक निशाना