Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Most Searched Cricketer in 2023: हो जाएंगे हैरान! Rohit-Virat नहीं, साल 2023 में गूगल पर सबसे ज्यादा बार इस क्रिकेटर को किया गया सर्च

गूगल (Google) ने अलग-अलग कैटेगरी में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले प्लेयर्स स्टार्स और चीजों की लिस्ट जारी की है। इस साल भारत में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने के मामले में शुभमन गिल (Shubman Gill) खिलाड़ियों की लिस्ट में टॉप पर रहे। शुभमन गिल के लिए साल 2023 बेमिसाल रहा जहां उन्होंने टेस्ट वनडे और टी20 सभी फॉर्मेंटों में अपनी चमक बिखेरी।

By Priyanka JoshiEdited By: Priyanka JoshiUpdated: Tue, 12 Dec 2023 05:20 PM (IST)
Hero Image
Most Searched cricketer in 2023: Shubman Gill के लिए साल 2023 रहा बेमिसाल

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Google 2023 Most Searched cricketer: साल 2023 अपने अंतिम चरण पर पहुंच गया है। इस साल क्रिकेट की दुनिया में कई बड़े टूर्नामेंट खेले गए, जिसमें वनडे विश्व कप 2023 भी रहा। भारतीय टीम को वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा, लेकिन इस साल भारतीय टीम काफी मजबूत नजर आई। इस बीच गूगल ने इस साल का गूगल ट्रेंड यानी सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले प्लेयर्स की लिस्ट भी जारी की, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया।

हर किसी को ये ही उम्मीद होगी कि विराट कोहली या रोहित शर्मा को ही इस साल भारत में सबसे ज्यादा बार गूगल में सर्च किया होगा, लेकिन ऐसा नहीं है। इस बार टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल को सबसे ज्यादा बार सर्च किया गया।

Google Searched cricketer in 2023: Shubman Gill के लिए साल 2023 रहा बेमिसाल

दरअसल, गूगल (Google) ने अलग-अलग कैटेगरी में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले प्लेयर्स, स्टार्स और चीजों के नाम बताए है। इस साल भारत में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने के मामले में शुभमन गिल (Shubman Gill) खिलाड़ियों की लिस्ट में टॉप पर रहे।

शुभमन गिल के लिए साल 2023 बेमिसाल रहा, जहां उन्होंने टेस्ट, वनडे और टी20 सभी फॉर्मेंटों में अपनी चमक बिखेरी। वनडे में गिल साल 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले क्रिकेटर रहे। गिल ने साल 2023 में वनडे में 29 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 1584 रन बनाए।

यह भी पढ़ें: IPL 2024 Auction: इन 3 उम्रदराज प्लेयर्स पर फ्रेंचाइजी ने दिल खोलकर लुटाया पैसा, 48 साल के इस क्रिकेटर को भी मिला था खरीदार

वहीं, दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के रचिन रविंद्र (Rachin Ravindra) का नाम शामिल हैं, जिन्होंने विश्व कप 2023 में बल्ले से धमाल मचाया था। रचिन ने 10 मैचों में कुल 578 रन बनाए थे और हर किसी को अपने परफॉर्मेंस से इंप्रेस किया। तीसरे नंबर पर मोहम्मद शमी और चौथे और पांचवें नंबर पर क्रमश: ग्लेन मैक्सवेल और डेविड बेकहम का नाम शामिल हैं।

2023 में गूगल (Google) पर सबसे ज्यादा सर्च किए गए क्रिकेटर

1- शुभमन गिल

2- रचिन रविंद्र

3- मोहम्मद शमी

4- ग्लेन मैक्सवेल

5- डेविड बेकहम

यह भी पढ़ें: Virat Anushka Wedding Anniversary: ‘प्यार हो तो ऐसा’, विरुष्का की शादी को 6 साल पूरे, मस्ती मजाक और रोमांटिक अंदाज में कपल ने लूटी महफिल, देखें VIRAL तस्वीरें