Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Gujarat Giants की स्टार खिलाड़ी हरलीन देओल WPL 2024 से हुईं बाहर, सामने आई यह बड़ी वजह

WPL 2024 Harleen Deol गुजरात जायंट्स ने एक आधिकारिक बयान जारी कर इस बात की पुष्टि की। आधिकारिक बयान में लिखा हम उन्हें जल्द से जल्द वापस एक्शन में देखना चाहते हैं। उनकी जगह 29 वर्षीय भारती फुलमाली को टीम में शामिल किया गया है। गुजरात का अगले मैच में दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस से सामना होगा।

By Umesh Kumar Edited By: Umesh Kumar Updated: Fri, 08 Mar 2024 06:00 AM (IST)
Hero Image
Harleen Deol महिला प्रीमियर लीग से हुईं बाहर। फाइल फोटो

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Harleen Deol Ruled Out: गुजरात जायंट्स ने गुरुवार को पुष्टि की कि स्टार ऑलराउंडर हरलीन देओल घुटने की चोट के चलते महिला प्रीमियर लीग से बाहर हो गई हैं। हरलीन देओल बाकी के बचे हुए मैचों से बाहर हो गई हैं। टीम ने हरलीन के जल्द ठीक होने की शुभकामनाएं दी हैं।

गुजरात जायंट्स ने एक आधिकारिक बयान जारी कर इस बात की पुष्टि की। आधिकारिक बयान में लिखा, हम उन्हें जल्द से जल्द वापस एक्शन में देखना चाहते हैं। उनकी जगह 29 वर्षीय भारती फुलमाली को टीम में शामिल किया गया है।

भारती फुलमाली को टीम में किया गया शामिल

बयान में कहा गया है, अंतरिम रूप से भारती फुलमाली जायंट्स टीम में हरलीन की जगह लेंगी। 9 मार्च को खेले जाने वाले अगले मैच में वह टीम में शामिल होंगी। गुजरात का अगले मैच में दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस से सामना होगा।

यह भी पढे़ं- Noor Ali Zadran ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ जड़ा था अर्धशतक

RCB के खिलाफ मिली थी पहली जीत

बता दें कि गुजरात ने आरसीबी को हराकर इस सीजन में अपनी पहली जीत दर्ज की थी। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट के नुकसान पर 199 रन का स्कोर बनाया था। WPL के प्वाइंट्स टेबल में गुजरात -1.278 के नेट रन रेट पर केवल 2 अंकों के साथ सबसे निचले पायदान पर है।

पहले से ही लगी थी हरलीन को चोट

गौरतलब हो कि हरलीन देओल पहले से ही इंजर्ड थीं। बेंगलुरु में खेले गए यूपी वॉरियर्स के खिलाफ के दौरान उन्हें फिर बाएं घुटने में चोट लग गई थी। फील्डिंग करते हुए पहले ही ओवर में हरलीन इंजरी का शिकार हो गई थीं। इसके बाद से वह मैदान पर नहीं दिखीं। स्नेह राणा की भी फिटनेस चिंता का विषय बना हुआ है।

यह भी पढ़ें- MI vs UPW: मुंबई इंडियंस ने यूपी वॉरियर्स को 42 रन से हराया, दीप्ति शर्मा का अर्धशतक गया बेकार