Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

IPL 2024: Mumbai Indians में घर वापसी पर भावुक हुए Hardik Pandya, Malinga से की खास मुलाकात; सोशल मीडिया पर लिखा इमोशनल पोस्ट

हार्दिक पांड्या ने अपने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो और दो तस्वीरें शेयर की हैं। वीडियो में मुंबई इंडियंस के नए कप्तान सबसे पहले लसिथ मलिंगा के गले मिलते हुए दिखाई दे रहे हैं। मलिंगा से मिलने के बाद हार्दिक के चेहरे पर अलग ही खुशी नजर आ रही है। हार्दिक पांड्या आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस की कमान संभालते हुए नजर आएंगे।

By Shubham Mishra Edited By: Shubham Mishra Updated: Tue, 12 Mar 2024 06:12 PM (IST)
Hero Image
Hardik Pandya: मुंबई इंडियंस में घर वापसी पर भावुक हुए हार्दिक।

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल में दो साल गुजरात टाइटंस की कप्तानी करने के बाद हार्दिक पांड्या की घर वापसी हो गई है। मुंबई इंडियंस ने हार्दिक को ट्रेड करते हुए फिर से अपनी टीम से जोड़ा है। मुंबई में लौटने के साथ-साथ हार्दिक इस सीजन टीम की बागडोर भी संभालते हुए दिखाई देंगे। दो साल बाद मुंबई के खेमे में पहुंचे हार्दिक बेहद इमोशनल नजर आए। स्टार ऑलराउंडर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भावुक पोस्ट भी लिखा है।

घर वापसी पर भावुक हुए हार्दिक

दरअसल, हार्दिक पांड्या ने अपने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो और दो तस्वीरें शेयर की हैं। वीडियो में मुंबई इंडियंस के नए कप्तान सबसे पहले लसिथ मलिंगा के गले मिलते हुए दिखाई दे रहे हैं। मलिंगा से मिलने के बाद हार्दिक के चेहरे पर अलग ही खुशी नजर आ रही है और दोनों कई बार एक-दूसरे के गले लगते हुए दिख रहे हैं। इसके बाद हार्दिक एक-एक करके मुंबई टीम के बाकी कोचिंग स्टाफ से भी मिलते हुए नजर आ रहे हैं।

वहीं, दो तस्वीरों में हार्दिक बैटिंग, बॉलिंग और कैचिंग की प्रैक्टिस करते दिख रहे हैं। हार्दिक ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "पहला दिन। काफी इमोशन्स और बहुत सारी यादें। पुराने दोस्तों को देखना और उन अच्छे दिनों को फिर से जीना। आगे इस टीम के साथ जो होने वाला है उसके लिए उत्साहित हूं।"

यह भी पढ़ेंVirat Kohli: IPL बचाएगा विराट कोहली की साख, खतरे में T20 World Cup 2024 की जगह; अजीत आगरकर को सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी

हार्दिक संभालेंगे मुंबई की कमान

हार्दिक पांड्या आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस की कमान संभालते हुए नजर आएंगे। मुंबई टीम ने मिनी ऑक्शन से ठीक पहले हर किसी को चौंकाते हुए हार्दिक को इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन के लिए अपना कप्तान नियुक्त कर दिया था। इस सीजन रोहित शर्मा हार्दिक की कप्तानी में खेलते हुए दिखाई देंगे। आईपीएल 2024 के पहले मुकाबले में मुंबई को गुजरात टाइटंस से भिड़ना है।