Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

WPL 2023: Mumbai Indians ने बनाया कप्तान, तो Harmanpreet Kaur का दिल छू लेने वाला रिएक्शन हुआ वायरल

Harmanpreet Kaur Mumbai Indians Captain WPL 2023। भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर का नाम विमेंस प्रीमियर लीग के ऑक्शन में दूसरे नंबर पर आया और उन्हें मुंबई इंडियंस ने खरीद लिया और अपनी टीम का कप्तान भी बना दिया।

By Jagran NewsEdited By: Priyanka JoshiUpdated: Mon, 13 Feb 2023 04:41 PM (IST)
Hero Image
Harmanpreet Kaur Joins Mumbai Indians Captain WPL 2023

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। Harmanpreet Kaur Joins Mumbai Indians Captain WPL 2023। भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर का नाम विमेंस प्रीमियर लीग के ऑक्शन में दूसरे नंबर पर आया और उन्हें खरीदने के लिए सबसे पहले मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच जंग छिड़ी।

उसके बाद मुंबई इंडियंस भी इस जंग में शामिल हुई और अंत में बाजी मारते हुए मुंबई इंडियंस ने हरमनप्रीत कौर को 1.8 करोड़ रुपए में खरीद लिया। इसके साथ ही मुंबई इंडियंस ने हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) को मुंबई टीम की कमान सौंप दी। मुंबई इंडियंस ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट के जरिए यह जानकारी दी।

WPL 2023: Harmanpreet Kaur बनी Mumbai Indians की कप्तान

दरअसल, मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने महिला आईपीएल के जारी ऑक्शन में भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को मुंबई टीम का कप्तान नियुक्त कर दिया है। इसकी जानकारी खुद मुंबई इंडियंस ने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर कर दी।

शेयर किए पोस्ट में देखा जा सकता है कि मुंबई इंडियंस ने एक तरफ आईपीएल में मुंबई टीम के कप्तान रोहित शर्मा और दूसरी तरफ महिला प्रीमियर लीग के लिए मुंबई टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर की तस्वीर लगाई है। इसके साथ ही हरमनप्रीत ने कैप्शन लिखा- ''हमारी टीम के दो लीडर्स''।

इसके साथ ही हरमनप्रीत कौर ने भी मुबंई इंडियंस का कप्तान बनने के बाद मुंबई इंडियंस के ट्वीट को रिट्वीट किया और कहा, ''हेलो परिवार, आखिरकार नीला रंग ही''

बता दें कि आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस रही है, ऐसे में महिला प्रीमियर लीग में भी मुंबई इंडियंस की नजरें पहले संस्करण में खिताब जीतने पर बनी रहेगी।

यह भी पढ़े:

Mumbai Indians WPL Auction Live: मुंबई इंडियंस ने नाट सिवर को 3.2 करोड़ रुपये में खरीदा, हरमन भी बनी हिस्‍सा

ऐसा रहा है Harmanpreet Kaur का टी-20 क्रिकेट करियर

अगर बात करें हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) के टी-20 क्रिकेट करियर की तो कुल 147 मैच खेलते हुए हरमनरप्रीत कौर ने कुल 2956 रनों की पारी खेली है। इस दौरान उन्होंने एक शतक और 9 अर्धशतक जड़े है। उनका स्ट्राइक रेट 107.02 का रहा है।

यह भी पढ़े:

Gujarat Giants WPL Auction Live: गुजरात जायंट्स ने एश्‍ले गार्डनर को 3.2 करोड़ रुपये में खरीदा