Move to Jagran APP

Harry Brook Net Worth: हैरी ब्रूक की कुल संपत्ति कितनी है? उनकी आय के बारे में जानें सब कुछ

इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने मुल्तान टेस्ट में बल्ले से गदर काटा। हैरी ब्रूक ने 322 गेंद का सामना करते हुए 317 रन की पारी खेली। इसमें 29 चौके और तीन छक्‍के शामिल रहे। हैरी ब्रूक इंग्लैंड क्रिकेट के उभरते हुए स्टार खिलाड़ी हैं। वह घरेलू क्रिकेट में यॉर्कशायर के लिए खेलते हैं। ईसीबी इस क्रिकेटर को सलाना लगभग साढे़ पांच करोड़ की सैलरी देती है।

By Umesh Kumar Edited By: Umesh Kumar Updated: Thu, 10 Oct 2024 11:30 PM (IST)
Hero Image
पाकिस्तान के खिलाफ हैरी ब्रूक ने जड़ा तिहरा शतक।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में हैरी ब्रूक ने ऐतिहासिक पारी खेली। मुल्तान में तिहरा शतक जड़कर ब्रूक ने वीरेंद्र सहवाग के बाद टेस्ट क्रिकेट सबसे तिहरा शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए। हैरी ब्रूक ने 310 गेंद में अपना तिहरा शतक पूरा किया। टेस्‍ट क्रिकेट में सबसे तेज ट्रिपल सेंचुरी जमाने का रिकॉर्ड भारत के पूर्व विस्‍फोटक बल्‍लेबाज वीरेंद्र सहवाग के नाम दर्ज है, जिन्‍होंने 2008 में केवल 278 गेंद में तिहरा शतक पूरा किया था।

यही नहीं हैरी ब्रूक टेस्‍ट क्रिकेट में तिहरा शतक जमाने वाले छठे इंग्लिश बल्‍लेबाज बने। साथ ही 34 साल बाद टेस्‍ट क्रिकेट में तिहरा शतक जमाने वाले पहले इंग्लिश बल्‍लेबाज बने। इसके अलावा हैरी ब्रूक ने पाकिस्‍तान में बतौर विदेशी बल्‍लेबाज सबसे ज्‍यादा शतक जमाने के मामले में भारत के महान बल्‍लेबाज सुनील गावस्‍कर और पूर्व ऑस्‍ट्रेलियाई कप्‍तान एलेन बॉर्डर को पीछे छोड़ा। गावस्‍कर और बॉर्डर ने पाकिस्‍तान में तीन-तीन शतक जड़े थे। ब्रूक ने पाकिस्तान के खिलाफ चौथा शतक जड़ा।

हैरी ब्रूक की सैलरी

एक पेशेवर क्रिकेटर के रूप में हैरी ब्रूक की आय बहुआयामी है। इसमें यॉर्कशायर के लिए खेलने से मिलने वाला वेतन, मैच फीस और इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) से मिलने वाला केंद्रीय अनुबंध शामिल है। 2024 तक, मैच फीस और बोनस सहित ईसीबी से ब्रूक का सलाना वेतन लगभग £500,000 (लगभग साढ़े पांच करोड़ रुपये) पाउंड होने का अनुमान है। इसके अलावा, यॉर्कशायर के साथ उनके अनुबंध और विभिन्न विज्ञापन से वह पैसे कमाते हैं।

ब्रूक की नेट वर्थ

साल 2024 तक हैरी ब्रूक की कुल संपत्ति लगभग 2 मिलियन पाउंड ( लगभग 22 करोड़ रुपये) होने का अनुमान है। इसमें क्रिकेट, विज्ञापन और विभिन्न निवेशों से मिलने वाले पैसे शामिल हैं। ब्रूक की कुल संपत्ति उनके शानदार करियर के साथ बढ़ने की उम्मीद है। उनकी प्रतिभा और पेशेवर क्रिकेट में बढ़ते अवसरों को देखते हुए उनकी आय में भी बढ़ोतरी हो सकती है। भविष्य में वह इंग्लैंड के सबसे अमीर युवा क्रिकेटर बन सकते हैं।

हैरी ब्रूक का अंतरराष्ट्रीय करियर

हैरी ब्रूक का अंतरराष्ट्रीय करियर 2022 में शुरू हुआ, जब उन्हें इंग्लैंड की टेस्ट टीम में शामिल किया गया। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया और अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और दबाव की स्थितियों को संभालने की क्षमता से सभी को प्रभावित किया। उनके लगातार प्रदर्शन ने उन्हें इंग्लैंड की वनडे और टी20I टीम में जगह दिला दी। हाल ही में समाप्त हुई ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में उन्होंने टीम की कमान भी संभाली थी।

यह भी पढे़ं- Harry Brook ने जड़ी करियर की पहली ट्रिपल सेंचुरी, पाकिस्‍तान में की वर्ल्‍ड रिकॉर्ड की बराबरी

यह भी पढे़ं- टेस्ट क्रिकेट में 3 बार 800 प्लस का स्कोर बनाने वाली पहली टीम बनी इंग्लैंड, पाकिस्तानी गेंदबाज हुए शर्मसार