Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Women's World Cup 2023 Schedule: ICC ने की कार्यक्रमों की घोषणा, एक बार फिर दिखेगी भारत-पाकिस्तान राइवलरी

Womens World Cup 2023 Schedule आइसीसी ने वुमेन टी20 वर्ल्ड कप 2023 के कार्यक्रमों की घोषणा कर दी है। 10 टीमों के बीच खेली जाने वाली इस वर्ल्ड कप की मेजबानी साउथ अफ्रीका करेगा जबकि इसकी शुरुआत 10 फरवरी से हो जाएगी।

By Sameer ThakurEdited By: Updated: Tue, 04 Oct 2022 03:58 PM (IST)
Hero Image
Women's World Cup 2023 Schedule: भारत और पाकिस्तान की टीम (फोटो क्रेडिट ट्विटर)

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आइसीसी) ने 2023 वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप के लिए कार्यक्रमों की घोषणा कर दी है जिसमें एकबार फिर भारत और पाकिस्तान की राइवलरी दिखेगी। दोनों टीमें 12 फरवरी को भिड़ेंगी। इस महिला वर्ल्ड कप की मेजबानी साउथ अफ्रीका करेगा। इस टुर्नामेंट का आखिरी दो स्थान बांग्लादेश और आयरलैंड की टीम द्वारा पूरा किया था।

आइसीसी वर्ल्ड कप के 8वें एडिशन की शुरुआत 10 फरवरी 2023 से होगी। पहले मुकाबले में मेजवान साउथ अफ्रीका की टीम श्रीलंका से भिड़ेगी। फाइनल मुकाबला 26 फरवरी को खेला जाएगा जिसके लिए एक रिजर्व डे की भी व्यव्स्था है। यह मैच तीन वेन्यू केप टाउन, पार्ल और गेबरहा में खेला जाएगा। नॉक आउट मुकाबले केप टाउन में ही खेले जाएंगे।

पांच बार की विजेता और डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया मेजबान साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के साथ ग्रुप 1 में है। इसके अलावा इस ग्रुप में श्रीलंका और बांग्लागदेश की टीम है जो हाल ही में क्वालीफायर जीतकर आई है। ग्रुप 2 में आयरलैंड की टीम है। आयरलैंड के अलावा इस ग्रुप में इंग्लैंड, भारत, वेस्टइंडीज और पाकिस्तान की टीम है।

किस ग्रुप में है कौन सी टीमें

ग्रुप 1- साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका और बांग्लादेश।

ग्रुप-2- इंग्लैंड, भारत, वेस्टइंडीज, पाकिस्तान और आयलैंड।

क्या है इसका फॉर्मेट?

दोनों ग्रुपों में 5-5 टीमें हैं। ग्रुप गेम्स की बात करें तो 21 फरवरी तक इसके मुकाबले चलेंगे। हर टीम बाकी चार टीमों से एक-एक बार खेलेगी और दोनों ग्रुपों की टॉप 2 टीम सेमीफाइनल में भिड़ेगी।

आइसीसी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप का पूरा कार्यक्रम

10 फरवरी,         साउथ अफ्रीका बनाम श्रीलंका (केप टाउन)

11 फरवरी,        वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड (पार्ल)

11 फरवरी,        ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड (पार्ल)

12 फरवरी,        भारत बनाम पाकिस्तान (केप टाउन)

12 फरवरी,        बांग्लादेश बनाम श्रीलंका (केप टाउन)

13 फरवरी,        आयरलैंड बनाम इंग्लैंड (पार्ल)

13 फरवरी,        साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड (पार्ल)

14 फरवरी,        ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश (गेबरहा)

15 फरवरी,         वेस्टइंडीज बनाम इंडिया (केप टाउन)

15 फरवरी,         पाकिस्तान बनाम आयरलैंड (केप टाउन)

16 फरवरी,         श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया (गेबरहा)

17 फरवरी,          न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश (केपटाउन)

17 फरवरी,         वेस्टइंडीज बनाम आयरलैंड (केप टाउन)

18 फरवरी,         इंग्लैंड बनाम भारत (गेबरहा)

18 फरवरी,        साउथ अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया (गेबरहा)

19 फरवरी,        पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज (पार्ल)

19 फरवरी,        न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका (पार्ल)

20 फरवरी,        आयरलैंड बनाम भारत (गेबरहा)

21 फरवरी,         इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान (केप टाउन)

21 फरवरी,        दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश (केप टाउन)

23 फरवरी,        सेमी-फाइनल 1 केप टाउन

24 फरवरी,         रिजर्व डे केप टाउन

24 फरवरी,         सेमी-फाइनल 2 (केप टाउन)

25 फरवरी,         रिजर्व डे (केप टाउन)

26 फरवरी,          फाइनल केप टाउन

27 फरवरी,          रिजर्व डे (केप टाउन)

यह भी पढे़ं- वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद पहली बार आई Jasprit Bumrah की प्रतिक्रिया, टीम को दी शुभकामनाएं