Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Suryakumar Yadav बने साल 2023 के लिए ICC T20I Player of the Year, लगातार दूसरी बार झोली में आया ये अवॉर्ड

साल 2023 में सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने 48 की औसत से रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट इस दौरान 155 का था। साल 2021 में टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू करने वाले सूर्या ने बेहद ही कम समय में अपने प्रदर्शन से हर किसी को खूब इंप्रेस किया। उन्हें साल 2023 में शानदार प्रदर्शन करने के बाद आईसीसी से अब टी20I क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड मिला।

By Priyanka Joshi Edited By: Priyanka Joshi Updated: Wed, 24 Jan 2024 02:33 PM (IST)
Hero Image
साल 2023 के लिए Suryakumar Yadav बने ICC T20I क्रिकेटर ऑफ द ईयर

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Suryakumar Yadav: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को आईसीसी ने साल 2023 के लिए मेंस टी20आई क्रिकेटर ऑफ द ईयर (ICC T20 Player of the Year) का अवॉर्ड दिया। सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने ये अवॉर्ड लगातार दूसरी बार अपने नाम किया। बता दें कि टी20 रैंकिंग में टॉप पर विराजमान सूर्या ने साल 2023 में बल्ले से रनों की बरसात की थी, जिसका अब आईसीसी ने उन्हें इनाम दिया हैं।

साल 2023 के लिए Suryakumar Yadav बने ICC T20I क्रिकेटर ऑफ द ईयर

दरअसल, साल 2023 में सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने 48 की औसत से रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट इस दौरान 155 का था। साल 2021 में टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू करने वाले सूर्या ने बेहद ही कम समय में अपने प्रदर्शन से हर किसी को खूब इंप्रेस किया। इंग्लैंड के खिलाफ सूर्यकुमार यादव ने अपने टी20इंटरनेशनल डेब्यू मैच में छक्का लगाकर ही अपनी काबिलियत का नजारा पूरी दुनिया को दिखा दिया था। इ सके बाद उन्होंने कभी पीछे मूड़कर नहीं देखा।

अब आईसीसी ने उन्हें साल 2023 के टी20आई क्रिकेटर ऑफ द ईयर से नवाजा। बता दें कि इस अवॉर्ड के लिए कुल 4 खिलाड़ी नॉमिनेट थे, जिसमें जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा, यूंगाडा के अल्पेश रामजानी और न्यूजीलैंड के मार्क चैपमैन का नाम शामिल था, लेकिन इन सभी खिलाड़ियों को पीछे छोड़कर सूर्या ने बाजी मारी और ये अवॉर्ड अपने नाम कर लिया।

यह भी पढ़ें:IND vs ENG: इंग्‍लैंड ने भारत के खिलाफ पहले टेस्‍ट के लिए किया अपनी Playing 11 का एलान, तीन स्पिनर्स के साथ उतरेगी 'स्‍टोक्‍स ब्रिगेड'

हार्दिक की गैरमौजूदगी में सूर्या को मिली टीम की कमान

साल 2023 में सूर्यकुमार यादव को टी20आई के लिए भारत की कप्तानी भी दी गई। हार्दिक पांड्या के चोटिल होने की वजह से सूर्या को ये जिम्मेदारी मिली। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सूर्या ने 42 गेंदों में 80 रन बनाए और साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने 36 गेंदों पर 56 रन बनाए। वहीं, साउथ अफ्रीका के खिलाफ आखिरी टी20 मैच में उनके बल्ले से शतक भी निकला।

सूर्यकुमार यादव ने लगातार दूसरी बार इस अवॉर्ड को किया अपने नाम

बता दें कि टीम इंडिया के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने साल 2023 में 17 पारियों में 733 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 48 और स्ट्राइक रेट 155 का रहा। आईसीसी ने साल 2021 से इस अवॉर्ड को देना शुरू किया था, जिसमें पहला अवॉर्ड पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान को मिला था। इसके बाद साल 2022 के लिए और साल 2023 के लिए सूर्यकुमार यादव इस अवॉर्ड के विजेता बने।

यह भी पढ़ें:Aus vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ T20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया ने किया टीम का एलान, Pat Cummins नहीं करेंगे कप्तानी