Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Women's T20 World Cup 2024: शेड्यूल, स्‍क्वॉड से लेकर वेन्‍यू तक; एक क्लिक में पाएं सभी जानकारी

विमंस टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 की 3 अक्‍टूबर से शुरुआत हो रही है। भारतीय महिला टीम अपने अभियान की शुरुआत 4 अक्‍टूबर से करेगी। टूर्नामेंट में 10 टीमों के बीच टक्‍कर होगी। सभी टीमों को 5-5 के 2 ग्रुप में बांटा गया है। दोनों ग्रुप से टॉप दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। दोनों सेमीफाइनल की विजेता 20 अक्टूबर को दुबई में टकराएंगी।

By Rajat Gupta Edited By: Rajat Gupta Updated: Wed, 02 Oct 2024 06:22 PM (IST)
Hero Image
भारतीय टीम 4 अक्‍टूबर को खेलेगी अपना पहला मैच। इमेज- बीसीसीआई

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। विमंस टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 का 3 अक्‍टूबर से आगाज होने जा रहा है। वहीं भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 4 अक्‍टूबर से करेगी। टूर्नामेंट के 9वें एडिशन के सभी मुकाबले यूएई के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम और शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे।

टूर्नामेंट में 10 टीमों के बीच खिताब के लिए टक्‍कर होगी। सभी टीमों को 5-5 के 2 ग्रुप में बांटा गया है। दोनों ग्रुप से टॉप 2 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। दोनों सेमीफाइनल की विजेता 20 अक्टूबर को दुबई में फाइनल खेलेंगी।

10 टीमों के बीच होगी टक्‍कर

  • ग्रुप ए: ऑस्ट्रेलिया, भारत, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और श्रीलंका।
  • ग्रुप बी: बांग्लादेश, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड।

लाइव प्रसारण और लाइव स्‍ट्रीमिंग

विमंस टी20 विश्व कप 2024 का प्रसारण भारतीय दर्शकों के लिए स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। वहीं लाइव स्‍ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार एप पर होगी। टूर्नामेंट से जुड़ी सभी अपडेट आपके दैनिक जागरण पर भी मिलेगी।

विमंस टी20 वर्ल्‍ड कप का शेड्यूल

  • 3 अक्टूबर - बांग्लादेश बनाम स्कॉटलैंड (दोपहर 3:30 बजे - शारजाह क्रिकेट स्टेडियम)
  • 3 अक्टूबर - पाकिस्तान बनाम श्रीलंका ( शाम 7:30 बजे - शारजाह क्रिकेट स्टेडियम)
  • 4 अक्टूबर - दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज (दोपहर 3:30 बजे - दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम)
  • 4 अक्टूबर - भारत बनाम न्यूजीलैंड (शाम 7:30 बजे - दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम)
  • 5 अक्टूबर - ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका (दोपहर 3:30 बजे - शारजाह क्रिकेट स्टेडियम)
  • 5 अक्टूबर - बांग्लादेश बनाम इंग्लैंड (शाम 7:30 बजे - शारजाह क्रिकेट स्टेडियम)
  • 6 अक्टूबर - भारत बनाम पाकिस्तान (दोपहर 3:30 बजे - दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम)
  • 6 अक्टूबर - वेस्टइंडीज बनाम स्कॉटलैंड (शाम 7:30 बजे - दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम)
  • 7 अक्टूबर - इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका (शाम 7:30 बजे - शारजाह क्रिकेट स्टेडियम)
  • 8 अक्टूबर - ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड (शाम 7:30 बजे - शारजाह क्रिकेट स्टेडियम)
  • 9 अक्टूबर - दक्षिण अफ्रीका बनाम स्कॉटलैंड (दोपहर 3:30 बजे - दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम)
  • 9 अक्टूबर - भारत बनाम श्रीलंका (शाम 7:30 बजे - दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम)
  • 10 अक्टूबर - बांग्लादेश बनाम वेस्टइंडीज (शाम 7:30 बजे - शारजाह क्रिकेट स्टेडियम)
  • 11 अक्टूबर - ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान (शाम 7:30 बजे - दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम)
  • 12 अक्टूबर - न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका (दोपहर 3:30 बजे - शारजाह क्रिकेट स्टेडियम)
  • 12 अक्टूबर - बांग्लादेश बनाम दक्षिण अफ्रीका (शाम 7:30 बजे - दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम)
  • 13 अक्टूबर - इंग्लैंड बनाम स्कॉटलैंड (दोपहर 3:30 बजे - शारजाह क्रिकेट स्टेडियम)
  • 13 अक्टूबर - भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (शाम 7:30 बजे - शारजाह क्रिकेट स्टेडियम)
  • 14 अक्टूबर - पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड (शाम 7:30 बजे - दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम)
  • 15 अक्टूबर - इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज (शाम 7:30 बजे - दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम)
  • 17 अक्टूबर - पहला सेमीफाइनल (शाम 7:30 बजे - दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम)
  • 18 अक्टूबर - दूसरा सेमीफाइनल (शाम 7:30 बजे - शारजाह क्रिकेट स्टेडियम)
  • 20 अक्टूबर - फाइनल (शाम 7:30 बजे - दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम)

The updated fixture list for the ICC Women’s #T20WorldCup 2024 is here 🗒

https://t.co/0tm0GRWsP1 pic.twitter.com/dd2lEkiNmg

— T20 World Cup (@T20WorldCup) September 17, 2024

भारतीय टीम का स्‍क्वॉड

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष, यास्तिका भाटिया (फिटनेस के अधीन), पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, दयालन हेमलता, आशा शोभना, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल (फिटनेस के अधीन), सजना सजीवन।

ट्रैवलिंग रिजर्व

उमा छेत्री (विकेटकीपर), तनुजा कंवेर, साइमा ठाकोर

नॉन ट्रैवलिंग रिजर्व

राघवी बिस्ट, प्रिया मिश्रा

ऑस्ट्रेलिया टीम का स्‍क्वॉड

एलिसा हीली (कप्तान), डार्सी ब्राउन, ऐश गार्डनर, किम गर्थ, ग्रेस हैरिस, अलाना किंग, फोएबे लिचफील्ड, ताहलिया मैकग्राथ (उपकप्तान), सोफी मोलिनेक्स, बेथ मूनी, एलिसे पेरी, मेगन शुट्ट, एनाबेल सदरलैंड, तायला व्लामिनक, जॉर्जिया वेयरहैम।

न्यूजीलैंड टीम का स्‍क्वॉड

सोफी डिवाइन (कप्तान), सूजी बेट्स, एडेन कार्सन, इज़ी गेज़, मैडी ग्रीन, ब्रुक हॉलिडे, फ्रैन जोनास, लेह कास्पेरेक, मेली केर, जेस केर, रोज़मेरी मायर, मौली पेनफ़ोल्ड, जॉर्जिया प्लिमर, हन्ना रोवे, ली ताहुहु।

पाकिस्तान टीम का स्‍क्वॉड

फातिमा सना (कप्तान), आलिया रियाज, डायना बेग, गुल फिरोजा, इरम जावेद, मुनीबा अली, नशरा सुंधू, निदा डार, ओमैमा सोहेल, सदफ शमास, सादिया इकबाल (फिटनेस के आधार पर), सिदरा अमीन, सैयदा अरूब शाह, तस्मिया रुबाब, तुबा हसन।

श्रीलंका टीम का स्‍क्वॉड

चमारी अथापथु (कप्तान), अनुष्का संजीवनी, हर्षिता माधवी, नीलाक्षिका डी सिल्वा, इनोका राणावीरा, हासिनी परेरा, कविशा दिलहारी, सचिनी निसानसाला, विशमी गुणरत्ने, उदेशिका प्रबोधनी, अचिनी कुलसुरिया, सुगंधिका कुमारी, इनोशी प्रियदर्शनी, शशिनी गिम्हानी, अमा कंचना।

बांग्लादेश टीम का स्‍क्वॉड

निगार सुल्ताना जोटी (कप्तान), नाहिदा अख्तर, मुर्शिदा खातून, शोर्ना अख्तर, रितु मोनी, शोभना मोस्तरी, राबेया, सुल्ताना खातून, फाहिमा खातून, मारुफा अख्तर, जहांआरा आलम, दिलारा अख्तर, ताज नेहर, शाति रानी, ​​दिशा बिस्वास।

इंग्लैंड टीम का स्‍क्वॉड

हीथर नाइट (कप्तान), डैनी व्याट-हॉज, सोफिया डंकले, नेट साइवर-ब्रंट, एलिस कैप्सी, एमी जोन्स (विकेटकीपर), सोफी एक्लेस्टोन, चार्ली डीन, सारा ग्लेन, लॉरेन बेल, माइया बाउचियर, लिन्से स्मिथ, फ्रेया केम्प, दानी गिब्सन, बेस हीथ।

स्कॉटलैंड टीम का स्‍क्वॉड

कैथरीन ब्राइस (कप्तान), सारा ब्राइस (उप-कप्तान), लोर्ना जैक-ब्राउन, अब्बी एटकेन-ड्रमंड, अबता मकसूद, सास्किया हॉर्ले, क्लो एबेल, प्रियानाज चटर्जी, मेगन मैककॉल, डार्सी कार्टर, आइल्सा लिस्टर, हन्ना रेनी, राचेल स्लेटर, कैथरीन फ़्रेज़र, ओलिविया बेल।

दक्षिण अफ्रीका टीम का स्‍क्वॉड

लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), एनेके बॉश, ताजमिन ब्रिट्स, नादिन डी क्लार्क, एनेरी डर्कसन, मिके डी रिडर, अयांदा ह्लुबी, सिनालो जाफ्ता, मारिज़ैन कैप, अयाबोंगा खाका, सुने लुस, नॉनकुलुलेको म्लाबा, सेशनी नायडू, तुमी सेखुखुने, क्लो ट्रायॉन।

ये भी पढ़ें: रोमांच से भरा है अक्‍टूबर, जानें इस महीने भारतीय टीम कौन-कौन सी सीरीज खेलेगी

वेस्टइंडीज टीम का स्‍क्वॉड

हेले मैथ्यूज (कप्तान), आलिया एलेने, शमिलिया कॉनेल, डींड्रा डॉटिन, शेमाइन कैंपबेल (उपकप्तान, विकेटकीपर), अश्मिनी मुनिसर, अफी फ्लेचर, स्टैफनी टेलर, चिनेले हेनरी, चेडियन नेशन, कियाना जोसेफ, ज़ैदा जेम्स, करिश्मा रामहरैक, मैंडी मंगरू, नेरिसा क्राफ्टन।

ये भी पढ़ें: WT20 WC Live Streaming: भारत में कैसे फ्री में देख सकते हैं PAK vs SL महिला टी20 वर्ल्ड कप का मैच, करना होगा यह काम