Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Women’s T20 World Cup 2024: भारतीय टीम अपना पहला मैच 4 अक्‍टूबर को खेलेगी, ICC ने जारी किया विमेंस टी20 वर्ल्‍ड कप का नया शेड्यूल

Women’s T20 World Cup 2024 विमंस टी20 विश्‍व कप 2024 को हाल ही में बांग्‍लादेश से यूएई शिफ्ट किया गया था। अब टूर्नामेंट का अपडेट शेड्यूल जारी हो गया है। टूर्नामेंट के सभी मुकाबले अब दुबई और शारजाह में खेले जाने हैं। भारतीय टीम अपना पहला मैच 4 अक्‍टूबर को न्‍यूजीलैंड के खिलाफ दुबई में खेलेगी। टूर्नामेंट में 10 टीमें खिताब के लिए टकराएंगी।

By Rajat Gupta Edited By: Rajat Gupta Updated: Mon, 26 Aug 2024 08:07 PM (IST)
Hero Image
3 अक्‍टूबर से होगी टूर्नामेंट की शुरुआत। इमेज- बीसीसीआई

 स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। विमंस टी20 विश्‍व कप 2024 (Women’s T20 World Cup 2024) को हाल ही में बांग्‍लादेश से यूएई शिफ्ट किया गया था। अब टूर्नामेंट का अपडेट शेड्यूल जारी हो गया है। टूर्नामेंट के सभी मुकाबले अब दुबई और शारजाह में खेले जाने हैं।

भारतीय टीम अपना पहला मैच 4 अक्‍टूबर को न्‍यूजीलैंड के खिलाफ दुबई में खेलेगी। टूर्नामेंट में 10 टीमें खिताब के लिए टकराएंगी। सभी टीमोंं को 2 ग्रुप में बांटा गया है।  भारतीय टीम ग्रुप ए में हैं। इस ग्रुप में भारत के अलावा ऑस्‍ट्रेलिया, न्‍यूजीलैंड, पाकिस्‍तान और श्रीलंका है।

टूर्नामेंट में 23 मुकाबले होंगे 

टूर्नामेंट में कुल 23 मैच खेले जाएंगे। सभी टीम 4-4 ग्रुप मैच खेलेंगी। दोनों ग्रुप की टॉप-2 टीमें सेमीफाइल में टकराएंगी। पहला सेमीफाइनल 17 अक्‍टूबर को दुबई में और दूसरा सेमीफाइनल 18 अक्‍टूबर को शारजाह में खेला जाएगा।

दोनों ही सेमीफाइनल की विजेता टीम फाइनल में खिताब के लिए टकराएंगी। निर्णायक मैच 20 अक्‍टूबर को दुबई में खेला जाएगा। सेमीफाइनल और फाइनल दोनों के लिए रिजर्व डे है। अगर भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंचती है तो पहला सेमीफाइनल खेलेगी।

दोनों ग्रुप इस प्रकार हैं 

ग्रुप ए: ऑस्ट्रेलिया, भारत, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, श्रीलंका

ग्रुप बी: दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश, स्कॉटलैंड

भारत-पाकिस्‍तान का मुकाबला 6 अक्टूबर को

  • 4 अक्टूबर- भारत बनाम न्यूजीलैंड, दुबई
  • 6 अक्टूबर- भारत बनाम पाकिस्तान, दुबई
  • 9 अक्टूबर- भारत बनाम श्रीलंका, दुबई
  • 13 अक्टूबर- भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, शारजाह

ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2024 के लिए पाकिस्तान टीम का एलान, नए कप्‍तान को सौंपी गई जिम्‍मेदारी 

विमंस टी20 विश्‍व कप का शेड्यूल

  • 3 अक्टूबर: बांग्लादेश बनाम स्कॉटलैंड, शारजाह
  • 3 अक्टूबर: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका, शारजाह
  • 4 अक्टूबर: दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज, दुबई
  • 4 अक्टूबर: भारत बनाम न्यूजीलैंड, दुबई
  • 5 अक्टूबर: बांग्लादेश बनाम इंग्लैंड, शारजाह
  • 5 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका, शारजाह
  • 6 अक्टूबर: भारत बनाम पाकिस्तान, दुबई
  • 6 अक्टूबर: वेस्टइंडीज बनाम स्कॉटलैंड, दुबई
  • 7 अक्टूबर: इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका, शारजाह
  • 8 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड, शारजाह
  • 9 अक्टूबर: दक्षिण अफ्रीका बनाम स्कॉटलैंड, दुबई
  • 9 अक्टूबर: भारत बनाम श्रीलंका, दुबई
  • 10 अक्टूबर: बांग्लादेश बनाम वेस्टइंडीज, शारजाह
  • 11 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान, दुबई
  • 12 अक्टूबर: न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका, शारजाह
  • 12 अक्टूबर: बांग्लादेश बनाम दक्षिण अफ्रीका, दुबई
  • 13 अक्टूबर: इंग्लैंड बनाम स्कॉटलैंड, शारजाह
  • 13 अक्टूबर: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, शारजाह
  • 14 अक्टूबर: पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड, दुबई
  • 15 अक्टूबर: इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज, दुबई
  • 17 अक्टूबर: सेमीफाइनल 1, दुबई
  • 18 अक्टूबर: सेमीफाइनल 2, शारजाह
  • 20 अक्टूबर: फाइनल, दुबई

ये भी पढ़ें: Women’s T20 World Cup 2024: बांग्‍लादेश में नहीं खेला जाएगा वि‍मंस टी20 वर्ल्‍ड कप 2024, ICC ने नए वेन्‍यू का एलान किया