Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

IND vs AFG: अपने ऐतिहासिक मैच में गोल्‍डन डक पर आउट हुए कप्‍तान Rohit Sharma, बना डाला बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड

IND vs AFG रोहित शर्मा के नाम अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 12 बार शून्य पर आउट होने का रिकॉर्ड है। वह केवल आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंन से पीछे हैं जिनके नाम सबसे अधिक बार शून्य पर आउट होने का टी20I रिकॉर्ड है। स्टर्लिंन 13 बार शून्य पर आउट हुए हैं। रोहित शर्मा अपने ऐतिहासिक 150वें टी20I में शून्य पर आउट हुए।

By Umesh Kumar Edited By: Umesh Kumar Updated: Sun, 14 Jan 2024 10:08 PM (IST)
Hero Image
गोल्डन डक पर आउट हुए रोहित शर्मा। फोटो- सोशल मीडिया

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी-20 टीम में वापसी पर रोहित शर्मा का बल्ले से खराब प्रदर्शन जारी है। भारत के कप्तान अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में भी गोल्डन डक पर आउट हुए। पहले मैच भी में वह गोल्डन डक पर आउट हुए थे। वह लगातार दूसरी बार शून्य पर आउट हुए हैं। इसके साथ ही उनके नाम अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया।

रोहित शर्मा के नाम अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 12 बार शून्य पर आउट होने का रिकॉर्ड है। वह केवल आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंन से पीछे हैं, जिनके नाम सबसे अधिक बार शून्य पर आउट होने का टी20I रिकॉर्ड है। स्टर्लिंन 13 बार शून्य पर आउट हुए हैं।

150 मैच खेलने वाले पहले बल्लेबाज रोहित

14 महीने में पहली बार टी20 टीम में वापसी के बाद से रोहित शर्मा गुरुवार को मोहाली में पहले टी20 मैच में शून्य पर आउट हो गए थे। ओपनिंग पार्टनर शुभमन गिल के साथ हुई गलतफमी के चलते वह रन आउट हो गए थे। रोहित गिल से थोड़ा नाखुश भी खुश दिखे थे, जिन्होंने अपने कप्तान की बात नहीं सुनी।

यह भी पढ़ें- 'T20 वर्ल्ड कप जीतने के लिए भारत को उसकी जरूरत...' Yuvraj Singh की बड़ी भविष्यवाणी, कप्तानी के विकल्प का दिया सुझाव

T20I में सर्वाधिक डक पर आउट होने वाले खिलाड़ी

  • पॉल स्टर्लिंन (आयरलैंड) - 13
  • रोहित शर्मा (भारत)- 12
  • इराकोज केविन (रवांडा) - 12
  • केविन ओ'ब्रायन (आयरलैंड) - 12
  • डीके एनेफी (घाना)- 11

हालांकि, रविवार को रोहित शर्मा की गलती थी, क्योंकि उन्होंने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज फजलहक फारूकी की पहली ही गेंद पर जबरदस्त शॉट लगाने गए। रोहित गेंद को पूरी तरह से मिस कर गए और गेंद विकेट पर जा लगी। रोहित शर्मा अपने ऐतिहासिक 150वें टी20I में शून्य पर आउट हुए।

यह भी पढ़ें- IND vs AFG: शुभमन गिल को मिली इस गलती की 'सजा'! दूसरे टी20 मैच से हुए बाहर, विराट कोहली की हुई वापसी