Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

IND vs AUS 1st T20I: रिंकू सिंह की आतिशी पारी ने भारत को दिलाई जीत, खुशी से झूमे स्वजन; क्रिकेट प्रेमियों ने बांटी मिठाई

रिंकू ने नाबाद 22 रन बनाए। भारत की जीत से क्रिकेट प्रेमियों ने खुशी की लहर दौड़ गई है। आतिशबाजी की और मिठाई बांटी। रिंकू सिंह के स्वजन भी झूम उठे। ये जीत इस लिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि ऑस्ट्रेलिया ने पिछले दिनों ही भारत को क्रिकेट विश्व कप में हराकर देश भर के क्रिकेट प्रेमियों को मायूस किया था।

By Jagran NewsEdited By: Umesh KumarUpdated: Fri, 24 Nov 2023 06:07 PM (IST)
Hero Image
अलीगढ़ में रिंकू सिंह का परिवार मैच देखते हुए। फोटो- जागरण

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। कांटे का मुकाबला शायद इसी को कहते हैं। एक बाल और एक रन। ऐसी स्थिति में कोई खिलाड़ी आखिरी बाल पर छक्का ही जड़ दे तो इतिहास रच जाता है। अलीगढ़ के क्रिकेटर रिंकू सिंह ने टी-20 क्रिकेट सीरीज के पहले मुकाबले में ऐसा ही प्रदर्शन किया। क्रिकेट प्रेमियों की सांस अटकी हुई थीं। तभी रिंकू ने छक्का जड़कर भारत को जीत दिला दी। इससे पहले चार चौके जड़े थे।

रिंकू ने नाबाद 22 रन बनाए। भारत की जीत से क्रिकेट प्रेमियों ने खुशी की लहर दौड़ गई है। आतिशबाजी की और मिठाई बांटी। रिंकू सिंह के स्वजन भी झूम उठे। ये जीत इस लिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया ने पिछले दिनों ही भारत को क्रिकेट विश्व कप में हराकर देश भर के क्रिकेट प्रेमियों को मायूस किया था।

विशाखापत्तनम के चला रिंकू सिंह का जादू

विशाखापत्तनम के डॉ. वाइएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला देखने के लिए क्रिकेट प्रेमी सुबह से उत्साहित थे। इस उत्साह का मुख्य कारण इस मुकाबले में शामिल अलीगढ़ के क्रिकेटर रिंकू सिंह रहे। रिंकू सिंह की बल्लेबाजी देखने के लिए लोग बेकरार थे। भारतीय टीम के कप्तान सूर्य कुमार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय ले लिया।

ऑस्ट्रेलिया ने निर्धारित 20 ओवर में 208 बनाए। जोश इंग्लिस के शतक ने क्रिकेट प्रेमियों की चिंता बढ़ा दी। 50 गेंदों पर जोश ने 11 चौके और आठ छक्के की मदद से 110 रन बनाए थे। उनके साझेदार स्मिथ ने 52 रन की पारी खेली। 208 रनों के विशाल स्कोर खड़ा होने पर क्रिकेट प्रेमी भारतीय टीम की जीत के लिए प्रार्थना करने लगे। भारतीय टीम मैदान में उतरी। हर कोई रिंकू सिंह को बल्लेबाजी करते हुए देखने के लिए उत्साहित था।

अलीगढ़ में बजी तालियां

भारतीय खिलाड़ियों के शॉट लगाते ही तालियां बज उठतीं। शुरुआत में दो विकेट जल्दी गिरने से जोश कुछ ठंडा पड़ गया। 156 रन पूरे करने से पहले चौथा विकेट भी गिर गया। इसके बाद रिंकू सिंह मैदान उतरे। पहली बाल पर पहला रन लेकर उन्होंने खाता खोला। दूसरी बाल पर चौका जड़ते ही क्रिकेट प्रेमी तालियां बजाने लगे। दूसरे चौके ने जोश और बढ़ा दिया। रिंकू के साथ साझेदारी कर रहे सूर्यकुमार यादव भी बेहतर पारी खेल रहे थे। छक्का जड़ने के बाद चौका लगा दिया।

यह भी पढ़ें- IND vs AUS: कप्तान बनते ही छाए Suryakumar Yadav, इस मामले में पोलार्ड को छोड़ा पीछे; केएल राहुल की कर ली बराबरी

क्रिकेट प्रेमियों को लगने लगा कि ये जोड़ी मैच जिता ले जाएगी। 15 बाल पर 15 रनों की आवश्यकता थी। तभी सूर्यकुमार ने शॉट लगा दिया, गेंद सीधा ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी के हाथों में गई। एक और विकेट गिर गया। रिंकू के तीसरे के बाद चौथा चौका जड़ते ही लोग उलझ पड़े। एक बाल पर एक रन चाहिए था। तभी रिंकू सिंह ने छक्का जड़कर भारत का जीत दिला दी।

पिता बोले- ऐसे ही टीम को जिताते रहे बेटा

रिंकू की कामयाबी पर खानचंद बहुत खुश हैं। बोले- मैं क्या बताऊ? भारत की जीत पर बहुत खुश हूं। रिंकू ने शानदार खेल दिखाया। मैं तो यही कहूंगा बेटा इसी तरह खेलकर भारत को जीत दिलाता रहे। टी-20 सीरज को भारतीय टीम ही जीते। मां मीना देवी के तो खुशी में आंखें भर आईं। बोली, बेटा हमारा ही पूरे देश का मान बढ़ा रहा है। रिंकू सिंह के पिता आज भी गैस एजेंसी पर काम करते हैं। वो गैस सिलेंडर पहुंचाने का काम करते हैं।

महुआ खेड़ा स्टेडियम में मना जश्न

महुआ खेड़ा स्टेडियम में क्रिकेट प्रेमी अर्जुन सिंह फकीरा व क्रिकेट खिलाड़ियों ने मिठाई बांटकर व पटाखे चलाकर खुशी जताई। इस स्टेडियम में रिंकू सिंह ने हॉस्टल बनवाया है। जहां क्रिकेट खिलाड़ी रहकर प्रशिक्षण लेते हैं। वाष्र्णेय मंदिर में भी लोगों ने खुशी जताई। डॉ. ललित उपाध्याय ने भी रिंकू सिंह को बधाई दी है।

यह भी पढ़ें- 'पापा एक महीने में फिर...' समायरा ने बताया रोहित का कैसा है हाल, वर्ल्ड कप फाइनल में मिली हार ने कर दिया है बेहाल