Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Ashwin Test Record: शतक जड़कर अश्विन ने एमएस धोनी और मंसूर अली खान पटौदी के टेस्ट रिकॉर्ड की कर ली बराबरी

भारतीय ऑलराउंडर आर अश्विन ने बांग्लादेश के खिलाफ शतक जड़कर बड़ा कारनामा कर दिखाया। अपने होम ग्राउंड पर आर अश्विन ने अपने टेस्ट करियर का छठा शतक जड़ा। इसके साथ ही अश्विन ने महेंद्र सिंह धोनी और मंसूर अली खान पटौदी के टेस्ट शतकों की बराबरी कर ली है। अश्विन 112 गेंद 102 रन बनाकर नाबाद रहे। अश्विन और जडेजा के बीच नाबाद 195 रन की साझेदारी हुई।

By Umesh Kumar Edited By: Umesh Kumar Updated: Thu, 19 Sep 2024 06:20 PM (IST)
Hero Image
आर अश्विन ने टेस्ट छठा टेस्ट शतक जड़कर धोनी की कर ली बराबरी। फोटो- BCCI

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के अनुभवी ऑलराउंडर बल्लेबाज आर अश्विन ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़कर एक एक खास उपलब्धि हासिल की। अपने टेस्ट करियर का छठा शतक जड़कर अश्विन ने पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी और मंसूर अली खान पटौदी की बराबरी कर ली। दोनों ही पूर्व खिलाड़ियों ने टेस्ट क्रिकेट में छह शतक जड़े हैं।

आर अश्विन ने एमए चिदंबरम स्टेडियम में पहले दिन टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों के फेल होने के बाद भारतीय टीम को संकट से निकाला। अश्विन और रवींद्र जडेजा ने सातवें विकेट के लिए नाबाद 195 रन की साझेदारी की और भारत को पहले दिन बड़े स्कोर तक पहुंचाया। इस दौारान अश्विन ने धैर्य का परिचय दिया।

108 गेंद में पूरी की सेंचुरी

अश्विन ने चेन्नई में अपना दूसरा टेस्ट शतक बनाने के लिए 108 गेंद ली। उन्होंने एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी का लोहा मनवाते हुए धोनी और पटौदी के टेस्ट शतकों की बराबरी की। धोनी ने अपनी 144 टेस्ट पारियों में सिर्फ छह शतक लगाए, जबकि अश्विन ने उनकी बराबरी करने के लिए 144 पारियां लीं। वहीं, पटौदी ने 83 पारियों में 6 टेस्ट शतक जड़े हैं।

अश्विन जडेजा ने भारत को संभाला

पहले दिन के खेल की बात करें तो अश्विन और जडेजा खेल खत्म होने तक नाबाद रहे और भारत ने 80 ओवर में 339/6 का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। अश्विन 112 गेंद पर 10 चौकों और दो छक्कों की मदद से 102 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि जडेजा ने 117 गेंद पर नाबाद 86 रन बनाए। बांग्लादेश की तरफ से हसन महमूद ने चार विकेट हासिल किए।

यह भी पढे़ं- IND vs BAN: 'जब मैं थक रहा था तो...' शतकवीर Ashwin ने कर दी साथी खिलाड़ी की तारीफ, चेन्नई की पिच को लेकर कही यह बात

यह भी पढे़ं- IND vs BAN, 1st Day Report: अश्विन-जडेजा ने तोड़े बांग्लादेश के अरमान, भारत को पहले दिन किया मजबूत