Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

IND vs NZ Virat Kohli: घुटने के बल बैठे, सिर झुकाकर लिया Sachin Tendulkar का आशीर्वाद; ऐतिहासिक शतक का कुछ यूं मनाया विराट कोहली ने जश्न

वानखेड़े के मैदान पर विराट कोहली ने इतिहास रच दिया है। वनडे क्रिकेट में अब सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने का रिकॉर्ड किंग कोहली के नाम हो गया है। विराट के बल्ले से यह ऐतिहासिक शतक वर्ल्ड कप 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे सेमीफाइनल मुकाबले में आया है। विराट ने एकबार फिर साबित करके दिखाया है कि क्यों उनको बड़े मैच का प्लेयर कहा जाता है।

By Shubham MishraEdited By: Shubham MishraUpdated: Wed, 15 Nov 2023 05:51 PM (IST)
Hero Image
IND vs NZ: विराट कोहली ने अपने 50वें वनडे शतक का जमकर जश्न मनाया

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Virat Kohli Century: वानखेड़े के मैदान पर विराट कोहली ने इतिहास रच दिया है। वनडे क्रिकेट में अब सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने का रिकॉर्ड किंग कोहली के नाम हो गया है। विराट के बल्ले से यह ऐतिहासिक शतक वर्ल्ड कप 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे सेमीफाइनल मुकाबले में आया है।

इस तरह की यादगार पारी खेलने का इससे बढ़िया मंच शायद ही कोई और होता। विराट ने एकबार फिर साबित करके दिखाया है कि क्यों उनको बड़े मैच का प्लेयर कहा जाता है। कोहली ने वनडे में 50वां शतक लगाने का जश्न भी खास अंदाज में मनाया।

घुटने के बल बैठे, सचिन से लिया आशीर्वाद

विराट कोहली ने अपने वनडे करियर का 50वां शतक जड़ने का जश्न भी अलग अंदाज में मनाया। विराट ने शतक पूरा करते ही पहले हवा में जोरदार छलांग लगाई। इसके बाद किंग कोहली घुटने के बल बैठ गए, विराट को देखकर ऐसा लगा कि मानो उनको खुद को भी यकीन नहीं हो रहा था कि उन्होंने सचिन तेंदुलकर का सबसे बड़ा रिकॉर्ड धराशायी कर डाला है।

- The celebration by Virat Kohli after completing 50th hundred for Sachin Tendulkar.pic.twitter.com/oDmMVX4uJT— Johns. (@CricCrazyJohns) November 15, 2023

विराट ने सिर और दोनों हाथ को नीचे की तरफ झुकाते हुए स्टैंड्स में मौजूद सचिन का भी आशीर्वाद लिया। क्रिकेट के भगवान ने भी कोहली की इस यादगार पारी पर खड़े होकर तालियां बजाईं।

यह भी पढ़ेंIND vs NZ Semi Final: टूट गया Sachin Tendulkar का बड़ा रिकॉर्ड, Virat Kohli ने रचा इतिहास; रिकी पोंटिंग भी छूटे पीछे

अनुष्का को दी फ्लाइंग किस

विराट कोहली के 50वें शतक को वानखेड़े के मैदान पर मौजूद हर इंसान ने सेलिब्रेट किया। विराट की सेंचुरी पूरी होने के बाद उनकी वाइफ अनुष्का शर्मा भी बेहद खुश नजर आईं और उन्होंने कोहली पर फ्लाइंग किस की बौछार कर डाली। विराट ने भी बीच मैदान से अनुष्का को फ्लाइंग किस दी। अनुष्का इस खास पल पर थोड़ा भावुक होती हुई भी नजर आईं।