Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Amelia Kerr Run Out: भारत के साथ हुई बेईमानी! न्यूजीलैंड की बैटर हुईं आउट तो अंपायर ने कर दिया बड़ा खेल

भारत और न्यूजीलैंड के बीच महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 के मैच में एक विवादित फैसला देखने को मिला। अंपायर के फैसले से नाखुश भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर को फील्ड अंपायर और फिर थर्ड अंपायर के साथ बहस करते हुए देखा गया। दरअसल अमेलिया केर के रन आउट होने के बावजूद उन्हें नॉट आउट करारा दिया गया। क्योंकि अंपायर ने पहले ही ओवर समाप्त कर दिया था।

By Umesh Kumar Edited By: Umesh Kumar Updated: Fri, 04 Oct 2024 09:19 PM (IST)
Hero Image
Amelia Kerr को नॉट आउट दिए जाने पर हुआ विवाद। फोटो- स्क्रीन ग्रैब

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत और न्यूजीलैंड के मुकाबले में एक विवादित पल देखने को मिला। अमेलिया केर को रन आउट होने के बावजूद भी आउट नहीं दिया गया। इसके बाद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर और फील्ड अंपायर के बीच लंबी बातचीत करते हुए देखा गया।

न्यूजीलैंड की पारी के 14वें ओवर की आखिरी गेंद पर यह घटना देखने को मिली। दीप्ति शर्मा गेंदबाजी कर रही थीं। कीवी ऑलराउंडर अमेलिया केर ने आखिरी गेंद पर शॉट खेला और सिंगल लिया। इसके बाद सोफी डिवाइन ने दूसरे रन के लिए कॉल किया।

नॉट आउट दिए जाने पर खड़ा हुआ विवाद

बाउंड्री लाइन के पास से हरमनप्रीत ने थ्रो विकेटकीपर ऋचा घोष की तरफ किया और घोष ने बिना गलती के अमेलिया केर को रन आउट कर दिया। केर पवेलियन की तरफ लौट चलीं और भारतीय टीम जश्न मनाने लगी। तभी थर्ड अंपायर ने केर को मैदान पर रोक दिया और उन्हें नॉट आउट भी करार दिया गया। इसी पर विवाद खड़ा हो गया।

अंपायर ने समाप्त कर दिया था ओवर

दरअसल, हुआ यूं कि जब डिवाइन ने दूसरे रन के लिए कॉल किया और हरमनप्रीत ने थ्रो किया। उससे पहले फील्ड अंपायर ने ओवर समाप्ति की घोषणा कर दी थी। अंपायर ने दीप्ति शर्मा को उनकी कैप वापस कर दी थी और इसके चलते अमेलिया केर को नॉट आउट करार दिया गया।

अगले ही ओवर में हुईं आउट

हालांकि, इस मामले पर थोड़ी देर खेल रुका रहा। हरमनप्रीत कौर को फील्ड अंपायर के साथ बातचीत करते हुए देखा गया। वहीं, फील्ड के बाहर कोच अमोल मजूमदार ने भी थर्ड अंपायर से बातचीत की। अमेलिया केर को जीवनदान मिला, लेकिन वह इसका ज्यादा फायदा नहीं उठा सकीं। वह अगले ही ओवर में आउट हो गईं।

यह भी पढे़ं- Women T20 WC: जेमिमा-पूजा के दमदार प्रदर्शन से जीती भारतीय टीम, वेस्टइंडीज को 20 रन से रौंदा

यह भी पढे़ं- Women T20 World Cup में सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाली टॉप-5 बैटर्स, क्‍या कोई भारतीय खिलाड़ी है शामिल?