Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

दांव पर लगा इस भारतीय क्रिकेटर का करियर, महिला ने लगाया दुष्कर्म करने का आरोप

भारतीय मूल के क्रिकेटर निखिल चौधरी बड़ी मुश्किल में फंसते दिखाई दे रहे हैं। बिग बैश लीग में अपने प्रदर्शन से महफिल लूटने वाले निखिल पर ऑस्ट्रेलिया की एक महिला ने दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। इस मामले में महिला के दोस्तों ने निखिल के खिलाफ बयान दर्ज कराया है। इसके साथ ही पीड़िता की मां ने भी बयान दिया है।

By Shubham Mishra Edited By: Shubham Mishra Updated: Tue, 26 Mar 2024 06:58 PM (IST)
Hero Image
निखिल चौधरी बड़ी मुश्किल में फंसते हुए दिखाई दे रहे हैं।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत में जन्मे क्रिकेटर निखिल चौधरी बड़ी मुश्किल में फंस गए हैं। निखिल पर ऑस्ट्रेलिया की एक महिला ने दुष्कर्म करने का संगीन आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि निखिल ने इस घिनोनी करतूत को कार में अंजाम दिया। निखिल के खिलाफ महिला के कई दोस्तों ने भी बयान दर्ज कराया है, जिसके बाद बिग बैश लीग में होबार्ट हरिकेंस की ओर से खेलने वाले निखिल बुरी तरह फंसते हुई दिखाई दे रहे हैं।

निखिल की बढ़ी मुश्किलें

परिजनों ने निखिल चौधरी पर आरोप लगाया है कि उन्होंने फ्लिंडर्स स्ट्रीट पर महिला के साथ कार में जबरदस्त की और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। परिजन के अनुसार, कार से निकलने के बाद महिला बुरी तरह से घायल थी और वह खून से लथपथ थी। निखिल की ओर से कोर्ट में दलील दी गई है कि जो भी हुआ, उसमें महिला की सहमति थी।

यह भी पढ़ें- Asia Cup 2024 के शेड्यूल का हुआ एलान, इस तारीख को खेला जाएगा भारत-पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला; 19 जुलाई से शुरू होगा टूर्नामेंट

टाउन्सविले जिला कोर्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, निखिल और महिला की मुलाकात एक नाइट क्लब में हुई थी, जहां दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी थीं। बताया जा रहा है कि डांस करने के दौरान दोनों के बीच किस भी हुई थी। बता दें कि निखिल पर इस मामले में केस साल 2021 से चल रहा है। मई 2021 को महिला ने निखिल पर यह संगीन आरोप लगाया था।

दोस्तों ने दी निखिल के खिलाफ गवाही

महिला के खास दोस्तों ने निखिल चौधरी के खिलाफ कोर्ट में बयान दर्ज कराया है। एक दोस्त का कहना है कि उसने निखिल को शीशा पिटते हुए कार से निकलते हुए देखा था। दोस्तों द्वारा दिए गए बयान के मुताबिक, महिला काफी ज्यादा रो रही थी और उसका कहना था कि निखिल ने उसके साथ दुष्कर्म किया है।

मां ने सुनाई दास्तां

महिला की मां ने भी इस मामले में अपना बयान दर्ज कराया है। मां का कहना है कि 23 मई को उन्हें अपनी बेटी का कॉल आया था और उसने खुद के साथ मारपीट होने की बात बताई थी। मां के अनुसार, बेटी ने बताया था कि वह अभी पुलिस के साथ है, पर उसे अस्पताल जाना है। मां ने अपने बयान में कहा, "मेरी बेटी ने बताया कि वह एक लड़के से रात में मिली और दोनों एक कार में बैठे। इसके बाद वह लड़का हाथ धूकर उसके पीछे पड़ गया।" पीड़िता के अनुसार, निखिल और उसके बीच किस सहमति से हुई, लेकिन शारीरिक संबंध क्रिकेटर ने जोर जबरदस्ती करके बनाए।