Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Yuvraj Singh Biopic: युवराज सिंह से पहले कई क्रिकेटर्स की बन चुकी है बायोपिक, लिस्‍ट में एक महिला खिलाड़ी भी शामिल

भारतीय टीम ने साल 2011 में वनडे विश्‍व कप का खिताब अपने नाम किया था। ऑलराउंडर युवराज सिंह भारत की जीत के हीरो रहे थे। उन्‍होंने ना सिर्फ बल्‍ले से बल्कि गेंद से अहम किरदार निभाया था। युवराज के संघर्ष की इस दास्‍तान को अब बड़े पर्दे पर फिल्‍माया जाने वाला है। दिग्‍गज क्रिकेटर युवराज सिंह की बायोपिक का अनाउंसमेंट टी सीरीज के मालिक भूषण कुमार ने किया है।

By Rajat Gupta Edited By: Rajat Gupta Updated: Tue, 20 Aug 2024 03:20 PM (IST)
Hero Image
पूर्व कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक बन चुकी है। इमेज- सोशल मीडिया

 स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय टीम ने साल 2011 में वनडे विश्‍व कप का खिताब अपने नाम किया था। ऑलराउंडर युवराज सिंह भारत की जीत के हीरो रहे थे। उन्‍होंने ना सिर्फ बल्‍ले से बल्कि गेंद से अहम किरदार निभाया था। युवराज सिंह को प्‍लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया था।

टूर्नामेंट के दौरान युवराज कैंसर से जंग लड़ रहे थे। वर्ल्‍ड कप जीतने के बाद युवराज सिंह को कैंसर है, यह बात दुनिया को पता चली। रियल लाइफ हीरो युवराज सिंह ने इसके बाद कैंसर से जंग जीती और क्रिकेट में वापसी भी की। युवराज के संघर्ष की इस दास्‍तान को अब बड़े पर्दे पर फिल्‍माया जाने वाला है।

टी सीरीज ने किया अनाउंसमेंट

दिग्‍गज क्रिकेटर युवराज सिंह की बायोपिक का अनाउंसमेंट टी सीरीज के मालिक भूषण कुमार ने किया है। भूषण कुमार और रवि भगचांदका इसे प्रोड्यूस करेंगे। युवराज सिंह से पहले कई क्रिकेटर की बायोपिक बन चुकी है। इनमें पूर्व भारतीय कप्‍तान मोहम्‍मद अजहरुद्दीन, सचिन तेंदुलकर, प्रवीण तांबे, महेंद्र सिंह धोनी और मिताली राज शामिल हैं।

The biopic - not titled yet… pic.twitter.com/dJYtTgFHIN— taran adarsh (@taran_adarsh) August 20, 2024

कौन प्रवीण तांबे?

घरेलू क्रिकेट के हीरो प्रवीण तांबे को कभी इंटरनेशनल डेब्‍यू का मौका नहीं मिला। हालांकि, वह आईपीएल में कमाल कर चुके हैं। कौन प्रवीण तांबे? में उनका किरदार श्रेयस तलपड़े ने निभाया है।

सचिन अ बिलियन ड्रीम्‍स

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर पर डॉक्यूमेंट्री बनी है, जिसका नाम 'सचिन अ बिलियन ड्रीम्‍स' है।​ हालांकि, इस डॉक्‍यूमेंट्री को दर्शकों का भरपूर प्‍यार नहीं मिला।

अजहर

पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन की लाइफ पर फिल्‍म बन चुकी है। अजहर नाम की इस मूवी में पूर्व भारतीय कप्‍तान की भूमिका इमरान हाश्मी ने निभाई है।

83

कपिल देव की कप्‍तानी में भारतीय टीम ने पहली बार 1983 में वनडे विश्‍व कप जीता था। भारत की इस जीत और महान कप्‍तान कपिल देव की कहानी को निर्देशक कबीर सिंह ने बड़ी पर्दे पर फिल्‍माया है।

एमएस धोनी द अनटोल्‍ड स्‍टोरी

भारत के सबसे सफल कप्‍तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक 'एमएस धोनी द अनटोल्‍ड स्‍टोरी' बड़े पर्दे पर छा गई थी। इसमें धोनी का किरदार दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने निभाया था। सुशांत के अलावा फिल्‍म में अनुपम खेर, दिशा पाटनी और कियारा आडवाणी मुख्‍य भूमिका में थीं। फिल्‍म के डायरेक्‍टर नीरज पांडे थे।

ये भी पढ़ें: 28 साल के बैटर का धूम धड़ाका, सिर्फ 1 ओवर में बटोरे 39 रन; युवराज-पोलार्ड के छक्कों का रिकॉर्ड हुआ ध्वस्त

मिताली राज

​भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज के जीवन को भी बड़े पर्दे पर फिल्‍माया जा चुका है। उनकी बॉयोपिक का नाम शाबाश मिथू है। यह फिल्म साल 2022 में रिलीज हुई। फिल्‍म की निर्देशक सृजित मुखर्जी हैं।

ये भी पढ़ें: Yuvraj Singh Biopic: कैंसर से जंग जीतने वाले युवराज सिंह पर बन रही बायोपिक, कौन-सा एक्टर निभाएगा किरदार?