Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

IPL 2024 Auction: किस टीम के पर्स में कितना पैसा? किन बड़े खिलाड़ियों के नामों पर लगेगी बोली; जानिए मिनी ऑक्शन से जुड़ी हर बात

आईपीएल 2024 के मिनी ऑक्शन में कुल 333 प्लेयर्स के नाम पर बोली लगेगी। 10 टीमें कुल मिलाकर 77 स्लॉट को भरने का प्रयास करेंगी जिसमें 30 स्लॉट विदेशी खिलाड़ियों के लिए हैं। मिनी ऑक्शन के लिए कुल मिलाकर 23 खिलाड़ियों ने अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये रखा है। वहीं 13 प्लेयर्स ऐसे हैं जिनका बेस प्राइस 1.5 करोड़ है।

By Shubham MishraEdited By: Shubham MishraUpdated: Mon, 18 Dec 2023 03:11 PM (IST)
Hero Image
IPL 2024: आईपीएल मिनी ऑक्शन दुबई में 19 दिसंबर को होगा।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2024 (IPL 2024) के मिनी ऑक्शन का बाजार सज गया है। पहली बार ऑक्शन का आयोजन दुबई में होने जा रहा है। ट्रेविस हेड, रचिन रविंद्र, मिचेल स्टार्क समेत कई बड़े खिलाड़ी इस बार नीलामी का हिस्सा होने वाले हैं।

10 टीमें कुल मिलाकर 333 प्लेयर्स के नाम पर बोली लगाती हुई नजर आएंगी। इसमें 214 भारतीय खिलाड़ी होंगे, जबकि 119 विदेशी प्लेयर्स की किस्मत का भी फैसला होगा। आइए आपको बताते हैं इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन के लिए होने जा रहे मिनी ऑक्शन से जुड़ी हर छोटी-बड़ी बात।

कितने खिलाड़ियों पर लगेगी बोली?

आईपीएल 2024 के मिनी ऑक्शन में कुल 333 प्लेयर्स के नाम पर बोली लगेगी। 10 टीमें कुल मिलाकर 77 स्लॉट को भरने का प्रयास करेंगी, जिसमें 30 स्लॉट विदेशी खिलाड़ियों के लिए हैं। केकेआर के पास सबसे ज्यादा 12 स्लॉट खाली हैं, जिसमें तीन स्लॉट विदेशी प्लेयर के हैं। 333 में से 214 भारतीय प्लेयर्स हैं, जबकि 119 विदेश खिलाड़ी लिस्ट में शुमार हैं। वहीं, 2 खिलाड़ी एसोसिएट देश के होंगे।

बेस प्राइस का खेल

आईपीएल 2024 के मिनी ऑक्शन के लिए कुल मिलाकर 23 खिलाड़ियों ने अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये रखा है। वहीं, 13 प्लेयर्स ऐसे हैं, जिनका बेस प्राइस 1.5 करोड़ है। बता दें कि आईपीएल में सबसे बड़ा बेस प्राइस 2 करोड़ ही है।

यह भी पढ़ेंIPL 2024 Auction: मिनी ऑक्शन में छुपे रुस्तम साबित होंगे ये 5 खिलाड़ी, हर बड़ी टीम की होगी नजर, जमकर हो सकती है धनवर्षा

किस टीम के पर्स में कितना पैसा?

10 टीमों को मिलकर कुल सैलरी कैप 262.95 करोड़ है। गुजरात टाइटंस की टीम सबसे बड़े पर्स के साथ मैदान पर उतरेगी। टीम के पर्स में 38.15 करोड़ रुपये मौजूद हैं। वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स का पर्स सबसे कम है। लखनऊ के पर्स में महज 13.15 करोड़ रुपये बचे हैं। देखिए किस टीम के पर्स में कितना पैसा मौजूद है-

चेन्नई सुपर किंग्स - 31.4 करोड़

दिल्ली कैपिटल्स - 28.95 करोड़

गुजरात टाइटंस - 38.15 करोड़

कोलकाता नाइट राइडर्स - 32.7 करोड़

लखनऊ सुपर जायंट्स - 13.15 करोड़

मुंबई इंडियंस - 17.75 करोड़

पंजाब किंग्स - 29.1 करोड़

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - 23.25 करोड़

राजस्थान रॉयल्स - 14.5 करोड़

सनराइजर्स हैदराबाद - 34 करोड़

किन बड़े नामों पर लगेगी बोली?

आईपीएल 2024 के मिनी ऑक्शन में कई बड़े खिलाड़ियों के नाम पर बोली लगती हुई नजर आएगी। ट्रेविस हेड, पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, हैरी ब्रूक, शार्दुल ठाकुर, वानिंदु हसरंगा, रचिन रविंद्र और डेरिल मिचेल वो नाम हैं, जिनके लिए टीमों के बीच जोरदार घमासान देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़ेंIPL 2024 Auction: आईपीएल ऑक्शन में शामिल होने वाले पांच सबसे युवा खिलाड़ी, 19 साल के इस 'मिस्ट्री स्पिनर' पर होगी हर किसी की निगाहें

मिनी ऑक्शन का लाइव टेलिकास्ट और स्ट्रीमिंग

आईपीएल 2024 के मिनी ऑक्शन का लाइव टेलिकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकेगा। वहीं, ऑक्शन की लाइव स्ट्रीमिंग आप जिओ सिनेमा पर फ्री में देख सकेंगे।

कितने बजे शुरू होगा मिनी ऑक्शन?

आईपीएल 2024 के मिनी ऑक्शन का लाइव प्रसारण आप भारतीय समय के अनुसार दोपहर एक बजे से देख सकेंगे। दुबई में ऑक्शन 11 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा।