Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

IPL Auction 2024: Pat Cummins को मिला छप्‍पर फाड़के रुपया, बने आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी, देखिए साल 2008 से अब तक की पूरी लिस्ट

IPL Most Expensive Players आईपीएल 2024 ऑक्शन का आयोजन दुबई में हो रहा है जहां कई प्लेयर्स पर फ्रेंचाइजी दिल खोलकर पैसों की बरसात करते हुए नजर आ रही है। पैट कमिंस (Pat Cummins) को सनराइजर्स हैदराबाद ने 20.50 करोड़ रुपये की ऊंची बोली लगाकर अपने साथ जोड़ लिया। अब पैट कमिंस आईपीएल ऑक्शन इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं।

By Priyanka JoshiEdited By: Priyanka JoshiUpdated: Tue, 19 Dec 2023 02:46 PM (IST)
Hero Image
IPL 2008 से 2024 तक IPL Auction इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IPL Most Expensive Players: आईपीएल 2024 ऑक्शन में ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान पैट कमिंस ने मिनी ऑक्शन में इतिहास रच दिया। पैट कमिंस पर छप्पर फाड़कर पैसों की बरसात हुई। उन्हें खरीदने के लिए मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स, आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद ने दिलचस्पी दिखाई, लेकिन बाद में आरसीबी और एसआरएच के बीच जोरदार बिडिंग वॉर देखने को मिला।

पैट कमिंस को अंत में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 20 करोड़ 50 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ लिया। पैट कमिंस अब आईपीएल के इतिहास में सबसे महंगे प्लेयर बन गए हैं।

साल 2023 में पंजाब किंग्स ने 18.5 करोड़ रुपये की बोली लगाकर सैम करन को अपनी टीम में साथ शामिल किया था। ऐसे में इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं साल 2008 से साल 2024 तक आईपीएल ऑक्शन इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी।

IPL 2008 से 2024 तक आईपीएल ऑक्शन इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी

1. साल 2008- MS Dhoni (CSK)

लिस्ट में पहले नंबर पर है चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नाम, जिन्हें साल 2008 आईपीएल ऑक्शन में सीएसके ने 9.5 करोड़ की बोली लगाकर अपने खेमे में शामिल किया था। आईपीएल 2008 ऑक्शन में धोनी सबसे महंगे खरीदे जाने वाले खिलाड़ी रहे थे।

2. साल 2009- केविन पीटरसन (RCB)

लिस्ट में दूसरे नंबर पर है केविन पीटरसन का नाम, जिन्हें आईपीएल 2009 के ऑक्शन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 9.8 करोड़ रुपये की बोली लगाकर उन्हें अपने साथ जोड़ा था। आईपीएल 2009 ऑक्शन में केविन सबसे महंगे खरीदे जाने खिलाड़ी रहे थे।

3. साल 2010- किरोन पोलार्ड (MI)

लिस्ट में तीसरे नंबर पर है किरोन पोलार्ड का नाम, जिन्हें मुंबई इंडियंस ने साल 2010 में 4.8 करोड़ रुपये देकर अपने खेमे में शामिल किया था। आईपीएल 2010 ऑक्शन में किरोन पोलार्ड सबसे ज्यादा रकम में बिकने वाले खिलाड़ी रहे थे।

4. साल 2011- गौतम गंभीर (KKR) 

लिस्ट में चौथे नंबर पर है गौतम गंभीर का नाम, जिन्हें साल 2011 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 14.9 करोड़ रुपये की बोली लगाकर खरीदा था। आईपीएल ऑक्शन 2011 में गंभीर सबसे महंगे खरीदे जाने वाले खिलाड़ी रहे थे।

5. साल 2012- रवींद्र जडेजा (CSK) 

लिस्ट में पांचवें नंबर पर है रवींद्र जडेजा का नाम, जिन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने 12.8 करोड़ रुपये में खरीदा था। आईपीएल 2012 ऑक्शन में रवींद्र जडेजा सबसे महंगे बिकने वाले प्लेयर रहे थे।

6. साल 2013- ग्लेन मैक्सवेल (MI) 

लिस्ट में छठे नंबर पर है ग्लेन मैक्सवेल का नाम, जिन्हें मुंबई इंडियंस ने 6.3 करोड़ रुपये में खरीदा था। साल 2013 आईपीएल ऑक्शन में खरीदे जाने वाले ग्लेन मैक्सवेल सबसे महंगे खिलाड़ी रहे थे।

7. साल 2014- युवराज सिंह (RCB) 

लिस्ट में सातवें नंबर पर है युवराज सिंह का नाम, जिन्हें साल 2014 आईपीएल ऑक्शन में आरसीबी ने 14 करोड़ रुपये की बोली लगाकर अपने खेमे में शामिल किया था। आईपीएल 2015 ऑक्शन में युवराज सिंह सबसे महंगे खरीदे जाने वाले खिलाड़ी रहे थे।

8. साल 2015- युवराज सिंह (DC)

लिस्ट में आठवें नंबर पर है युवराज सिंह का नाम, जिन्हें साल 2015 आईपीएल ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने 16 करोड़ रुपये की बोली लगाकर अपने खेमे में शामिल किया था। आईपीएल 2015 ऑक्शन में युवराज सिंह सबसे महंगे खरीदे जाने वाले खिलाड़ी रहे थे।

9. साल 2016- शेन वॉटसन (RCB)

लिस्ट में 9वें नंबर पर शेन वॉटसन का नाम, जिन्हें आरसीबी ने 9.5 करोड़ रुपये में खरीदा था। आईपीएल 2016 ऑक्शन में शेन वॉट्सन सबसे महंगे खरीदे जाने वाले खिलाड़ी रहे थे।

10. साल 2017- बेन स्टोक्स (Rising Pune Giants)

लिस्ट में 10वें नंबर पर है बेन स्टोक्स का नाम, जिन्हें साल 2017 में राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स ने 14.5 करोड़ रुपये में खरीदा था।

11. साल 2018- बेन स्टोक्स (RR)

लिस्ट में 11वें नंबर पर है बेन स्टोक्स का नाम, जिन्हें साल 2017 में राजस्थान रॉयल्स ने 12.5 करोड़ रुपये में खरीदा था।

12. साल 2019- वरुण चक्रवर्ती (PBKS)

लिस्ट में 12वें नंबर पर है वरुण चक्रवर्ती का नाम , जिन्हें साल 2019 आईपीएल ऑक्श में 8.4 करोड़ रुपये में पंजाब किंग्स ने खरीदा था।

13. साल 2020- पैट कमिंस (KKR) 

लिस्ट में 13वें नंबर पर है पैट कमिंस का नाम , जिन्हें आईपीएल 2020 ऑक्शन में केकेआर ने 15.5 करोड़ रुपये की बोली लगाकर अपने खेमे में शामिल किया था।

14. साल 2021- क्रिस मॉरिस (RR) 

लिस्ट में 14वें नंबर पर क्रिस मॉरिस का नाम है, जिन्हें साल 2021 में राजस्थान रॉयल्स ने 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा था।

15. साल 2022- ईशान किशन (MI)

लिस्ट में 15वें नंबर पर है ईशान किशन का नाम, जिन्हें मुंबई इंडियंस ने 15.25 करोड़ रुपये में खरीदा था।

16. साल 2023- सैम करन (PBKS) 

लिस्ट में 16वें नंबर पर है सैम करन का नाम, जिन्हें पिछले आईपीएल सीजन में पंजाब किंग्स ने 18.50 करोड़ रुपये में खरीदा था। 

17. साल 2024- पैट कमिंस (SRH)

लिस्ट में 17वें नंबर पर है पैट कमिंस (Pat Cummins) का नाम, जिन्हें आईपीएल के अगले सीजन (2024) के लिए सनराइजर्स हैदराबाद ने 20.50 करोड़ रुपये की ऊंची बोली लगाकर अपने साथ जोड़ लिया। अब पैट कमिंस आईपीएल ऑक्शन इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं।