Move to Jagran APP

IPL 2024: Shardul Thakur को KKR ने किया रिलीज, DC में बरकरार रहेगा यह ओपनर बल्लेबाज

IPL 2024 कोलकाता नाइट राइडर्स ने गेंदबाज शार्दुल ठाकुर को रिलीज कर दिया है। शार्दुल ठाकुर का पिछला सीजन कुछ खास नहीं रहा था। शार्दुल ठाकुर केकेआर से पहले 2018 से 2021 तक चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते थे। 2023 सीजन में शार्दुल ठाकुर ने 11 पारियों में 113 रन बनाए और केवल सात विकेट ही हासिल कर सके थे।

By Umesh KumarEdited By: Umesh KumarUpdated: Sun, 26 Nov 2023 07:00 AM (IST)
Hero Image
KKR शार्दुल ठाकुर को रिलीज करने की तैयारी में। फोटो- सोशल मीडिया
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2024 रिटेंशन की समय सीमा में 24 घंटे से भी कम समय बचा है। ऐसे में सभी फ्रेंचाइजियों ने खिलाड़ियों रिलीज और रिटेन करना शुरू कर दिया है। खबर है कि कोलकाता नाइट राइडर्स ने गेंदबाज शार्दुल ठाकुर को रिलीज कर दिया है। केकेआर ने शार्दुल ठाकुर को 10.75 करोड़ रुपये में खरीदा था। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स ने धाकड़ ओपनर पृथ्वी शॉ को रिटेन करने का फैसला किया है।

द इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, कोलकाता नाइट राइडर्स ने गेंदबाज शार्दुल ठाकुर को रिलीज कर दिया है। शार्दुल ठाकुर का पिछला सीजन कुछ खास नहीं रहा था। शार्दुल ठाकुर केकेआर से पहले 2018 से 2021 तक चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते थे। 2023 सीजन में शार्दुल ठाकुर ने 11 पारियों में 113 रन बनाए और केवल सात विकेट ही हासिल कर सके थे।

दिल्ली कैपिटल्स पृथ्वी शॉ को करेगी रिटेन

वहीं, दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को बरकरार रखने का फैसला किया है। हालांकि, पृथ्वी शॉ वर्तमान में नॉर्थम्पटनशायर के साथ काउंटी चैंपियनशिप के दौरान घुटने की चोट से उबर रहे हैं। दिल्ली के साथ अपना आईपीएल करियर शुरू करने वाले पृथ्वी शॉ ने पिछले सीजन में फ्रेंचाइजी के लिए आठ मैच में केवल 106 रन ही बना सके थे।

यह भी पढ़ें- IPL 2024: RCB ने टीम में किया बदलाव, शाहबाज अहमद की हुई छुट्टी; हैदराबाद के इस स्पिन गेंदबाज को किया शामिल

काउंटी क्रिकेट में जड़ा है दोहरा शतक

चोट के कारण अपने पहले काउंटी क्रिकेट से बाहर होने से पहले मुंबई के सलामी बल्लेबाज ने नॉर्थम्पटनशायर के लिए एक दोहरा शतक और एक शतक बनाने में सफल रहे थे। हालांकि, शॉ अपनी रिकवरी के कारण सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी नहीं खेल पाए।

यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में घायल युवक के लिए फरिश्ता बने Mohammed Shami, बचाई जान; शेयर किया रेस्क्यू का वीडियो