Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

नामीबिया, जिम्बाब्वे से लेकर आयरलैंड तक इन खिलाड़ियों पर लगी बोली, एक ने टी20 विश्व कप में ली है हैट्रिक

सिर्फ Sam Curran ही नहीं बल्कि सहयोगी देश के ऐसे 3 खिलाड़ियों पर भी नीलामी में फ्रेंचाइजियों में जबरदस्त बोली लगाई और उन्हें अपनी टीम के साथ जोड़ा। जिसमें डेविड विसे जोशुआ लिटिलसिंकदर रजा का नाम शामिल है।

By Jagran NewsEdited By: Babli KumariUpdated: Sat, 24 Dec 2022 04:39 PM (IST)
Hero Image
ipl auction 2023 Joshua little Sikandar raza david wiese gujarat titans bid crores

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल के अगले सीजन 2023 (IPL Auction 2023) के लिए 23 दिसंबर को कोच्चि में नीलामी का आयोजन किया गया। मिनी ऑक्शन में सैम करन पर सबसे ऊंची बोली लगाई गई, पंजाब किंग्स ने सैम को 18.50 करोड़ रुपये में खरीदा और उन्हें रातों-रात करोड़पति बना दिया। सिर्फ सैम ही नहीं बल्कि सहयोगी देश के ऐसे 3 खिलाड़ियों पर भी नीलामी में फ्रेंचाइजियों में जबरदस्त बोली लगाई और उन्हें अपनी टीम में शामिल किया।

सहयोगी देश के 3 खिलाड़ी जिन पर IPL 2023 Auction में लगी बोली

1. डेविड विसे

लिस्ट में पहले नंबर पर है नामीबिया की तरफ से टी-20 विश्व कप 2022 में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी डेविड विसे का नाम शामिल है। बता दें वो दक्षिण अफ्रीका के लिए 2013 से 2016 के बीच खेले और उस दौरान वो आईपीएल (IPL 2023 Auction) में एक सीजन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए भी खेले। लेकिन 2021 में वो नामीबिया शिफ्ट हो गए टी-20 विश्व कप के पहले मैच में श्रीलंका के खिलाफ डेविड ने शानदार पारी खेली थी और उनके प्रदर्शन को देखते हुए आईपीएल 2023 ऑक्शन में केकेआर ने उन्हें 1 करोड़ रुपये में खरीद लिया है। बता दें डेविड का बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये ही था।

2. जोशुआ लिटिल

लिस्ट में दूसरे नंबर पर है आयरलैंड क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जोशुआ लिटिल का नाम शामिल है। बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने 2016 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था और उन्होंने अभी तक 22 वनडे और 53 टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेले हैं। आईपीएल 2023 ऑक्शन (IPL 2023 Auction) में जोशुआ लिटिल (Joshua Little) को गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) ने 4.40 करोड़ रुपये की बोली लगाकर अपने खेमे में शामिल किया। बता दें नीलामी में जोशुआ 50 लाख रुपये की बेस प्राइस के साथ उतरे थे। लेकिन गुजरात टीम ने उन पर ऊंची बोली लगाकर अपने साथ जोड़ लिया।

3. सिकंदर रजा

लिस्ट में तीसरे नंबर पर है जिम्बाब्वे टीम के ऑलराउंडर सिंकदर रजा (Sikandar Raza) का नाम शामिल है। बता दें आईपीएल 2023 ऑक्शन (IPL 2023 Auction) में सिकंदर 50 लाख रुपये की बेस प्राइस के साथ उतरे थे और उन्हें पंजाब किंग्स ने उनके बेस प्राइस पर ही खरीद लिया। इस समय श्रीलंका में मौजूद हैं और लंका प्रीमियर लीग में शिरकत कर रहे हैं। पिछले महीने खेले गए टी-20 विश्व कप के आठ मैचों में 27.38 की औसत से 10 विकेट लिए थे। दूसरी तरफ बल्लेबाजी में 147.97 की स्ट्राइक रेट से 219 रन बनाए थे।