Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

MS Dhoni नहीं IPL ऑक्शन में नीलाम होने वाला यह था पहला खिलाड़ी, जानिए किस टीम ने कितनी खर्च की थी रकम

IPL Auction 2024 साल 2008 में आईपीएल की पहली नीलामी हुई थी। भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने 6 करोड़ रुपये में खरीदा था। धोनी पहली नीलामी में सबसे महंगे खिलाड़ी जरूर थे लेकिन सबसे पहले बिकने वाले खिलाड़ी नहीं थे। राजस्थान रॉयल्स ने शेन वॉर्न को नीलामी में खरीदा था।

By Umesh KumarEdited By: Umesh KumarUpdated: Sun, 10 Dec 2023 05:47 PM (IST)
Hero Image
आईपीएल के पहले सीजन में धोनी बने थे सबसे महंगे खिलाड़ी। फाइल फोटो

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को साल 2024 17 साल पूरे हो जाएंगे। IPL की 17वीं नीलामी दुबई में होगी। यह पहली बार होगा कि आईपीएल ऑक्शन भारत से बाहर होगा। यह एक मिनी ऑक्शन होगा जो एक दिन में पूरा हो जाएगा।

साल 2008 में आईपीएल (IPL 2024) की पहली नीलामी हुई थी। भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने 6 करोड़ रुपये में खरीदा था। धोनी पहली नीलामी में सबसे महंगे खिलाड़ी जरूर थे लेकिन सबसे पहले बिकने वाले खिलाड़ी नहीं थे।

शेन वॉर्न बने थे पहले खिलाड़ी

इंडियन प्रीमियर लीग नीलामी के इतिहास में सबसे पहले ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज स्पिनर शेन वॉर्न (Shane Warne) थे। राजस्थान रॉयल्स (RR) एक मात्र टीम थी, जिसने स्पिन किंग शेन वॉर्न पर दांव लगाया था। राजस्थान ने वॉर्न को लगभग 1.8 करोड़ रुपये में खरीदा था। वॉर्न को खरीदना राजस्थान रॉयल्स के लिए फायदे का सौदा हुआ और टीम चैंपियन बनी।

ऐसा रहा है आईपीएल करियर

शेन वॉर्न ने 2011 तक आईपीएल खेला। 2011 की मेगा-नीलामी में राजस्थान ने शेन वॉर्न को 8.28 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। वॉर्न ने 55 मैच में 57 विकेट लिए थे। 2018 में आरआर के कोचिंग स्टाफ के सदस्य के रूप में आईपीएल में वापसी की। 2022 में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।

यह भी पढ़ें- IND vs SA: 'मुश्किल है पर हमने...' T20 मैच से पहले सूर्यकुमार यादव का बड़ा बयान, रिंकू और जितेश के लिए कही यह बात

एमएस धोनी की टीम को फाइनल में हराया था

वॉर्न की कप्तानी में ही राजस्थान रॉयल्स ने एमएस धोनी की सीएसके को हराकर उद्घाटन आईपीएल का खिताब जीता। उसके बाद टीम ने दूसरी बार साल 2022 में फाइनल खेला। संजू सैमसन के नेतृत्व वाली राजस्थान रॉयल्स को हार्दिक पांड्या की नेतृत्व वाली गुजरात टाइटंस के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

यह भी पढ़ें- Keerthana Balakrishnan: टैक्सी ड्राइवर की बेटी को MI ने किया मालामाल, तमिलनाडु से WPL खेलने वाली बनीं पहली वुमेन क्रिकेटर