Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

1983 विश्व विजेता क्रिकेटर कीर्ति आजाद पर टूटा दुखों का पहाड़, पत्नी का हुआ निधन, दिग्गज ने 'एक्स' पर लिखी भावुक पोस्ट

भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे कीर्ति आजाद की पत्नी का निधन हो गया है। उनकी पत्नी लंबे समय से बीमार थीं। आजाद भारत के दिग्गज क्रिकेटर रह चुके हैं। उन्होंने राजनीती में भी हाथ आजमाया और लंबे समय तक कांग्रेस से सांसद रहे। आजाद अपनी मुखर बयान बाजी के लिए जाने जाते हैं।

By Abhishek Upadhyay Edited By: Abhishek Upadhyay Updated: Mon, 02 Sep 2024 03:50 PM (IST)
Hero Image
कीर्ति आजाद की पत्नी का हुआ निधन

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। वनडे वर्ल्ड कप-1983 की विजयी भारतीय टीम का हिस्सा रहे पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद की पत्नी का निधन हो गया है। आजाद ने खुद एक्स पर पोस्ट लिखकर इस बात की जानकारी दी है। आजाद की पत्नी पूनम लंबे समय से बीमारी से जूझ रही थीं।

पूनम ने साल 2016 में आम आदमी पार्टी का दामन थामा था। इसके बाद उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था और अगले साल कॉग्रेंस में चले गए थे। आजाद बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भागवत झा आजाद के बेटे हैं।

एक्स पर दी जानकारी

कीर्ति आजाद ने एक्स पर एक पोस्ट लिखकर अपनी पत्नी के निथन की जानकारी दी। उन्होंने पोस्ट करते हुए लिखा, "मेरी पत्नी पूनम अब नहीं रहीं। 12:40 बजे उन्होंने अपने देह छोड़ा। आप सभी की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।

— Kirti Azad (@KirtiAzaad) September 2, 2024

आजाद की पत्नी के निधन पर पश्चिन बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी दुख जाहिर किया है। ममता ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि वह पूनम को लंबे समय से जानती थीं। ममता ने लिखा, "ये बात सुनकर दुख हुआ कि हमारे सासंद और विश्व विजेता क्रिकेटर कीर्ति आजाद की पत्नी पूनम झा आजाद का निधन हो गया है। मैं लंबे समय से पूनम को जानती थी। मुझे पता था कि वह कुछ सालों से बीमार हैं। कीर्ति और उनके परिवार वालों ने काफी कोशिशें की और वह इस आखिरी लड़ाई में उनके साथ थे।

राजनीति में सक्रिया हैं आजाद

आजाद ने क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद राजनीति का दामन थामा। आजाद पहले भाजपा में थे औऱ तीन बार दरभंगा से सांसद रहे। 2019 में आजाद ने कांग्रेस का हाथ पकड़ा। पिछले लोकसभा चुनावों में उन्होंने टीएमसी का दामन था और दुर्गापुर से सांसद चुने गए।