Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Kusal Mendis ने WTC के पांच साल में पहली बार किया यह कारनामा, जड़ा टेस्ट करियर का 10वां शतक

श्रीलंका के विकेटकीपर बल्लेबाज कुसल मेंडिस ने अपने टेस्ट करियर का 10वां शतक पूरा किया। न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे दिन कुसल मेंडिस ने 148 गेंद का सामना करते हुए अपना शतक जड़ा। कुसल ने कामिंदु मेंडिस के साथ छठे विकेट के लिए 200 रन की साझेदारी की। श्रीलंका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ एक बड़ा स्कोर बना लिया है। तीन बल्लेबाजों ने शतकीय पारी खेली।

By Umesh Kumar Edited By: Umesh Kumar Updated: Fri, 27 Sep 2024 04:30 PM (IST)
Hero Image
कुसल मेंडिस ने जड़ा टेस्ट करियर का 10वां शतक। फोटो- सोशल मीडिया

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। श्रीलंका के विकेटकीपर बल्लेबाज कुसल मेंडिस ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में शानदार शतक जड़ा है। यह उनके टेस्ट करियर का 10वां शतक रहा। मेंडिस ने एक दोहरा शतक भी जड़ा है। दूसरे टेस्ट में श्रीलंका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बड़ा स्कोर बनाया है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के चक्र के पांच साल में कुसल मेंडिस ने पहला शतक जड़ा है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में श्रीलंका ने दूसरे दिन विशाल स्कोर बनाया। पहले दिन जहां दिनेश चांदीमल ने शतक जड़ा तो वहीं, दूसरे दिन कामिंदु मेंडिस ने शतक जड़कर इतिहास रचा। इसके बाद विकेटकीपर बल्लेबाज कुसल मेंडिस ने भी शतकीय पारी खेली। 8 मैच के बाद मेंडस के बल्ले से यह पहला शतक निकला है। वह फॉर्मेट में साल 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। मेंडिस अभी तक 38 पारियों में 1185 रन बना चुके हैं।

सिक्स लगाकर पूरा किया शतक

कप्तान धनजय डी सिल्वा के आउट होने के बाद मैदान पर आए कुसल ने 148 गेंद का सामना करते हुए अपना शतक पूरा किया। ग्लेन फिलिप्स के ओवर में सिक्स लगाकर कुसल ने टेस्ट करियर का 10वां शतक जड़ा। शतक पूरा करने के लिए मेंडिस ने 6 चौके और तीन छक्के लगाए।

छठे विकेट के लिए हुई 200 रन की साझेदारी

श्रीलंका की पारी की बात करें तो करुणारत्ने ने 46 रन बनाए। इसके बाद दिनेश चांदीमल ने 116 रन की पारी खेली। एंजेलो मैथ्यूज ने 88 रन का योगदान दिया। कप्तान डी सिल्वा ने 44 रन बनाए। कामिंदु मेंडिस और कुसल मेंडिस के बीच छठे विकेट के लिए नाबाद 200 रन की साझेदारी हो चुकी है।

श्रीलंका ने अपनी पहली पारी पांच विकेट पर 602 रन पर घोषित की। कामिंदु मेंडिस ने नाबाद 182 रन बनाए। वहीं, कुसल मेंडिस 106 रन बनाकर नाबाद रहे। श्रीलंका ने दूसरे दिन के आखिरी सत्र में पारी घोषित की।

यह भी पढे़ं- SL vs NZ 2nd Test: दिनेश ने पहले दिन कराई श्रीलंका की 'चांदी', न्यूजीलैंड टीम के गेंदबाज रहे बेअसर

यह भी पढ़ें- Kamindu Mendis: 25 साल के श्रीलंकाई बल्लेबाज ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट इतिहास में पहली बार किया यह कमाल