Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

ENG vs AUS: Liam Livingston ने खोल दिए गेंद के धागे, Mitchell Starc के ओवर में जड़े 28 रन; 25 गेंद में जड़ी फिफ्टी

लियाम लिविंगस्टोन ने चौथे वनडे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तूफानी पारी खेली। इंग्लैंड की पारी के अंतिम ओवर में 28 रन की बदौलत 25 गेंद पर अर्धशतक जमाया। इस दौरान मिचेल स्टार्क के ओवर में चार छक्के जड़े। लिविंगस्टोन ने अपनी पारी के दौरान तीन चौके और 7 छक्के लगाए। इनकी मदद से लॉर्ड्स में एक पारी के दौरान सर्वाधिक छक्के लगाने के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली।

By Umesh Kumar Edited By: Umesh Kumar Updated: Sat, 28 Sep 2024 06:00 AM (IST)
Hero Image
Liam Livingstone ने 25 गेंद पर जड़ी फिफ्टी। फोटो- रायटर

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। लियाम लिविंगस्टोन ने इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए चौथे वनडे में तूफानी पारी खेली। उन्होंने 27 गेंद पर तीन चौकों और सात छक्कों की मदद से नाबाद 62 रन बनाए। चोटिल जोस बटलर की जगह टीम में शामिल किए गए दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने धमाल मचा दिया और मिचेल स्टार्क पर जमकर हमला बोला।

पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किए जाने के बाद इंग्लैंड ने बारिश से प्रभावित 39 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 312 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। एडम जम्पा ने जब हैरी ब्रूक का विकेट लिया तब लिविंगस्टोन बल्लेबाजी करने आए। इसके बाद जैसे इंग्लैंड की रन गति को पंख लग गए। लिविंगस्टोन ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए गेंद को ज्यादा तर बाउंड्री के बाहर ही रखा।

मिचेल स्टार्क को लिए आड़े हाथ

पारी के आखिरी ओवर में मिचेल स्टार्क को आड़े हाथों लिया। उन्होंने पहली गेंद पर ऑन-साइड पर सिक्स लगाकर ओवर की शुरुआत की। दूसरी गेंद डॉट रही। अगली तीन गेंद पर लगातार तीन छक्के लगाकर स्टार्क पर दबाव बनाया। लिविंगस्टोन ने आखिरी गेंद पर चौका लगाकर ओवर और इंग्लिश पारी का अंत किया। वह 62 रन बनाकर नाबाद रहे।

25 गेंद पर पूरी फिफ्टी

इसके साथ लिविंगस्टोन ने लॉर्ड्स में मात्र 25 गेंद पर वनडे में सबसे तेज अर्धशतक भी लगाया। उन्होंने लॉर्ड्स में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के आंद्रे फ्लिंटॉफ के रिकॉर्ड (7) की बराबरी भी की। इंग्लैंड ने इस ऐतिहासिक मैदान पर एक टीम द्वारा सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड (12) भी बनाया।

यह भी पढे़ं- ENG vs AUS: ये कैसा फैसला! Josh Inglis ने पकड़ा बम कैच, अंपायर ने दिया आउट तो हो गई किरकिरी-Video

यह भी पढ़ें- ENG vs AUS: हैरी ब्रूक ने पहला शतक जड़कर रिकॉर्ड्स बुक को हिलाया, वन-डे क्रिकेट में कर डाला बड़ा कारनामा