Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Rohit Sharma ने दिखाया अपनी कप्तानी का सुपरहिट शो, Asia Cup में जीत दर्ज कर लगाई रिकॉर्ड्स की लंबी छलांग

भारत ने एशिया कप 2023 फाइनल में इतिहास रचा है। भारत एशिया कप में सबसे ज्यादा आठवीं बार इस टूर्नामेंट को जीतने वाली टीम बन गई है। रोहित शर्मा ने इस एशिया कप में खई बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम किए। वे 5 बार एशिया कप फाइनल खेलने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। रोहित ने अपनी कप्तानी में कई खिताब जीते हैं।

By Geetika SharmaEdited By: Geetika SharmaUpdated: Sun, 17 Sep 2023 08:56 PM (IST)
Hero Image
रोहित शर्मा ने इस एशिया कप रिकॉर्ड्स का अंबार लगाया है।

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। Rohit Sharma records as Captain: भारत ने एशिया कप 2023 फाइनल में इतिहास रचा है। भारत एशिया कप में सबसे ज्यादा आठवीं बार इस टूर्नामेंट को जीतने वाली टीम बन गई है। कप्तान रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत चैंपियन बना है।

रोहित शर्मा ने रचा इतिहास-

इससे पहले 2018 में भी भारत रोहित की कप्तानी में ही चैंपियन बना था। रोहित शर्मा ने इस एशिया कप में अपने 10 हजार रन पूरे किए। इसके अलावा उन्होंने अपने करियर के 200 कैच भी पूरे किए। रोहित ने इस एशिया कप में सचिन के बड़े रिकॉर्ड्स पर अपने नाम की मुहर लगवाई।

सचिन को किया पीछे-

रोहित शर्मा वनडे एशिया कप में दस बार पचास से ज्यादा रन बनाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी हैं। रोहित सबसे कम पारियों में वनडे में आठ हजार रन पूरे करने वाले ओपनर खिलाड़ी है। इससे पहले ये रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर, जिन्होंने वनडे की 179 पारियों में ओपनर के तौर पर 8 हजार रन पूरे किए थे। वहीं, अमला ने 173 पारियों में ये मुकाम हासिल किया था।

सबसे ज्यादा एशिया कप फाइनल खेलने वाले भारतीय-

रोहित शर्मा सबसे ज्यादा 5 बार एशिया कप फाइनल खेलने वाले भारतीय बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने एमएस धोनी और सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है। हालांकि, अगर कुल मैचों की बात करें तो धोनी अभी भी रोहित से आगे हैं, जिन्होंने 14 और रोहित ने 11 मैच खेले हैं।

कप्तान के तौर पर रोहित-

ऐसे में आज हम आपके लिए वो टूर्नामेंट्स की लिस्ट लेकर आए हैं, जिन्हें रोहित ने एक कप्तान के तौर पर अपनी टीम के नाम किया है। आइए देखते हैं इन टूर्नामेंट की लिस्ट -

  • आईपीएल 2013
  • सीएलटी20 2013
  • आईपीएल 2015
  • आईपीएल 2017
  • एशिया कप 2018
  • निदाहास ट्रॉफी 2018
  • आईपीएल 2019
  • आईपीएल 2020
  • एशिया कप 2023

ये भी पढ़ें:- IND vs BAN: Rohit Sharma ने अपने नाम किया ये खास रिकॉर्ड, Virat Kohli के खास क्लब में हुए शामिल