Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

स्टाइलिश बाइक से सैर-सपाटा करने निकले MS Dhoni, वीडियो ने इंटरनेट पर मचाया तहलका

टीम इंडिया के पूर्व कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी भले ही सोशल मीडिया से दूर रहते हों पर उनकी तस्‍वीरें और वीडियो इंटरनेट पर छाई रहती हैं। अपने कूल और स्‍टाइलिश लुक के लिए फेमस धोनी का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में माही स्टाइलिश बाइक से सैर-सपाटा करते नजर आ रहे हैं।

By Rajat Gupta Edited By: Rajat Gupta Updated: Sat, 28 Sep 2024 02:01 PM (IST)
Hero Image
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो। इमेज- एक्‍स

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी भले ही सोशल मीडिया से दूर रहते हों पर उनकी तस्‍वीरें और वीडियो इंटरनेट पर छाई रहती हैं। अपने कूल और स्‍टाइलिश लुक के लिए फेमस धोनी का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में माही स्टाइलिश बाइक से सैर-सपाटा करते नजर आ रहे हैं। वीडियो रांची स्थित उनके फॉर्म हाउस का है। 

इन दिनों छुट्टियां मना रहे धोनी

IPL 2024 के बाद से ही धोनी क्रिकेट से दूर हैं। वह इन दिनों छुट्टियों का आनंद ले रहे हैं। अमेरिका से लौटने के बाद धोनी अपने फॉर्म हाउस में बाइक चलाते नजर आए। किसी फैन ने धोनी को अपने कैमरे में कैद कर लिया। धोनी लंबे बालों वाले लुक में बाइक चलते दिख रहे हैं। धोनी का बाइक प्रेम किसी से छिपा नहीं है। उनके पास एक से बढ़कर एक बाइक हैं।

ये भी पढ़ें: 'मत जाओ, मत जाओ', जब MS Dhoni को रोकने के लिए चिल्लाती रही CSK टीम, Mohit Sharma ने सुनाया पूरा किस्सा

🎥 Epic_g7/IG pic.twitter.com/6arv5C5QNF— WhistlePodu Army ® - CSK Fan Club (@CSKFansOfficial) September 27, 2024

IPL 2025 में नजर आ सकते धोनी

चेन्‍नई सुपर किंग्‍स के पूर्व कप्‍तान इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में खेलते हुए नजर आ सकते हैं। हालांकि, इसकी कोई आधिकारिक पुष्‍टी नहीं हुई है। फैंस के मन में सवाल उठ रहे हैं कि क्‍या CSK उन्‍हें रिटेन करेगी या नहीं। IPL 2024 की शुरुआत से पहले महेंद्र सिंह धोनी ने कप्‍तानी छोड़ दी थी। ऐसे में रुतुराज गायकवाड़ का फेंचाइजी का नया कप्‍तान बनाया गया था।

ये भी पढ़ें: IPL 2025: 'बेवकूफ तू नहीं मैं हूं', MS Dhoni ने दीपक चाहर से ऐसा क्यों कहा था? CSK के पूर्व गेंदबाज ने बताया किस्सा