Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

IPL 2025: 18वें सीजन की तैयारी में जुटे MS Dhoni, ऐसे अपने आप को रख रहे फिट

महेंद्र सिंह धोनी काफी पहले ही इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुके थे। वह अब सिर्फ इंडियन प्रीमियर लीग में खेलते हुए नजर आते हैं। MS Dhoni ने अभी से IPL 2025 की तैयारी शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर एक 6 सेकंड का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि महेंद्र सिंह धोनी बैडमिंटन खेल रहे हैं।

By Rajat Gupta Edited By: Rajat Gupta Updated: Sat, 24 Aug 2024 04:06 PM (IST)
Hero Image
IPL 2025 की अभी से तैयारी कर रहे धोनी। इमेज- आईपीएल

 स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। चेन्‍नई सुपर किंग्‍स के पूर्व कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी काफी पहले ही इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुके थे। वह अब सिर्फ इंडियन प्रीमियर लीग में खेलते हुए नजर आते हैं। MS Dhoni ने अभी से IPL 2025 की तैयारी शुरू कर दी है।

CSK को 5 खिताब जिताने वाले माही 18वें सीजन में फिट रहने के लिए जमकर पसीना बहा रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एमएस धोनी बैडमिंटन खेलते नजर आ रहे हैं।

पिछले सीजन नहीं रहा खास प्रदर्शन

सोशल मीडिया पर एक 6 सेकंड का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। TEAM MS DHON नाम के ट्विटर हैंडल से शेयर किए गए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि महेंद्र सिंह धोनी बैडमिंटन खेल रहे हैं। इस दौरान वह बेहतरीन स्‍मैश लगाते हैं।

बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी ने IPL 2023 के बाद घुटने की सर्जरी कराई थी। IPL 2024 में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। 17वें सीजन में धोनी काफी लोअर ऑर्डर में बल्‍लेबाजी करते नजर आए थे।

— TEAM MS DHONI #Dhoni (@imDhoni_fc) August 24, 2024

ये भी पढ़ें: Yuvraj Singh Biopic: युवराज सिंह से पहले कई क्रिकेटर्स की बन चुकी है बायोपिक, लिस्‍ट में एक महिला खिलाड़ी भी शामिल

रुतुराज को सौंपी गई कमान

  • IPL 2024 से पहले महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्‍नई सुपर किंग्‍स की कप्‍तानी छोड़ दी थी।
  • ऐसे में रुतुराज गायकवाड़ को फ्रेंचाइजी का नया कप्‍तान बनाया गया।
  • IPL 2024 में एमएस धोनी के प्रदर्शन की बात करें तो उन्‍होंने 14 मुकाबलों में 53.67 की औसत और 220.55 की स्‍ट्राइक रेट से 161 रन बनाए थे।
  • इस दौरान उन्‍होंने कोई अर्धशतक नहीं लगाया था। 17वें सीजन में उनका सर्वाधिक स्‍कोर नाबाद 37 रन था।
  • IPL 2024 में CSK ने 14 में से 7 मैच जीते थे। 7 में टीम को हार का सामना करना पड़ा था।
  • पॉइंट्स टेबल में टीम 5वें स्‍थान पर रही थी।

ये भी पढ़ें: MS Dhoni: माही की सादगी ने लूट लिया फैंस का दिल, यारों के साथ रांची में ढाबे पर बैठकर खाने का उठाया लुत्‍फ