Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'कभी-कभी मेरे दिल में...' साउथ अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी मखाया एंटिनी ने गाया बॉलीवुड का मशहूर सॉन्ग, R Ashwin हंसते-हंसते हुए लोटपोट- VIDEO

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में अश्विन मखाया एंटिनी से कहते हैं कि यह वीडियो चेन्नई सुपर किंग्स के फैन्स के लिए है। इसके बाद साउथ अफ्रीका का फास्ट बॉलर बॉलीवुड के मशहूर सॉन्ग कभी-कभी मेरे दिल में को याद करते हुए गुनगुनाते हुए नजर आ रहा है। एंटिनी के गाना गाते समय अश्विन अपनी हंसी को कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं

By Shubham Mishra Edited By: Shubham Mishra Updated: Sat, 06 Jan 2024 09:29 PM (IST)
Hero Image
मखाया एंटिनी ने अश्विन के साथ गाया बॉलीवुड का मशहूर सॉन्ग। फोटो क्रेडिट- एक्स

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के स्पिन गेंदबाज आर अश्विन और साउथ अफ्रीका के पूर्व फास्ट बॉलर मखाया एंटिनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब धूम मचा रहा है। वीडियो में एंटिनी अश्विन के कहने पर बॉलीवुड का मशहूर सॉन्ग 'कभी-कभी मेरे दिल में' गाते हुए नजर आ रहे हैं। एंटिनी के गाने गाते समय अश्विन ठहाके लगाकर हसंते हुए दिखाई दे रहे हैं।

मखाया एंटिनी ने गाया बॉलीवुड सॉन्ग

दरअसल, वायरल हो रहे वीडियो में अश्विन मखाया एंटिनी से कहते हैं कि यह वीडियो चेन्नई सुपर किंग्स के फैन्स के लिए है। इसके बाद साउथ अफ्रीका का फास्ट बॉलर बॉलीवुड के मशहूर सॉन्ग 'कभी-कभी मेरे दिल में' को याद करते हुए गुनगुनाते हुए नजर आ रहा है। एंटिनी के गाना गाते समय अश्विन अपनी हंसी को कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं और वीडियो में भारतीय स्पिनर मुंह पर हाथ रखकर काफी तेजी से हंस रहा है।

कुछ खास नहीं रहा अश्विन का प्रदर्शन

साउथ अफ्रीका दौरे पर आर अश्विन को महज एक टेस्ट मैच खेलने का मौका मिला। अश्विन को सेंचुरियन में खेले गए टेस्ट मैच में प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया था। हालांकि, अश्विन गेंद और बल्ले दोनों से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। अश्विन की झोली में सिर्फ एक विकेट आया, तो बल्लेबाजी में दोनों पारियों को मिलाकर वह सिर्फ 8 रन ही बना सके।

यह भी पढ़ेंVIDEO- धोती-कुर्ते में मैदान पर खिलाड़ी, संस्कृत में हो रही कमेंट्री, तथास्तु कहकर अंपायर दे रहे जवाब, कभी देखा है क्रिकेट का ऐसा मैच!

बेस्ट टेस्ट क्रिकेटर के लिए नॉमिनेट हुए हैं अश्विन

अश्विन को आईसीसी ने साल 2023 के बेस्ट टेस्ट क्रिकेटर के लिए नॉमिनेट किया है। अश्विन का प्रदर्शन बीते साल काफी शानदार रहा। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में अश्विन ने अपनी घूमती गेंदों पर कंगारू बल्लेबाजों को जमकर नाच नचाया। अश्विन के अलावा इस अवॉर्ड के लिए जो रूट, उस्मान ख्वाजा, ट्रेविस हेड को भी नॉमिनेट किया गया है।