Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

IPL 2024 ऑक्शन के बाद दुबई में खेलते नजर आए MS Dhoni और Rishabh Pant, सोशल मीडिया पर वायरल फैंस की धड़कनें बढ़ाने वाला वीडियो

दुबई में मंगलवार को आईपीएल 2024 के ऑक्शन का आयोजन किया गया है। ऐसे में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी और ऋषभ पंत को पिकलबॉल या टेनिस खेलते हुए देखा गया है। ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स के साथ ऑक्शन में मौजूद थे और उन्होंने कई खिलाड़ियों के लिए बोली भी लगाई। धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स के साथ ऑक्शन में भाग नहीं लिया।

By Geetika SharmaEdited By: Geetika SharmaUpdated: Wed, 20 Dec 2023 06:02 PM (IST)
Hero Image
एमएस धोनी और ऋषभ पंत को दुबई में खेलते हुए देखा गया। फोटो- एक्स

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Rishabh Pant with MS Dhoni playing in Dubai: दुबई में मंगलवार को आईपीएल 2024 के ऑक्शन का आयोजन किया गया है। ऐसे में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी और ऋषभ पंत को पिकलबॉल या टेनिस खेलते हुए देखा गया है।

पंत दिल्ली के साथ थे ऑक्शन में मौजूद- 

इस बीच ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स के साथ ऑक्शन में मौजूद थे और उन्होंने कई खिलाड़ियों के लिए बोली भी लगाई। आईपीएल 2024 में पंत के दिल्ली की टीम में वापसी की चर्चाए तेज हैं। हालांकि वे विकेटकीपिंग नहीं करेंगे, लेकिन एक बल्लेबाज और कप्तान के रूप में टीम का समर्थन करेंगे। 

सड़क हादसे में 2022 में हुए बुरी तरह घायल-

पंत साल 2022 दिसंबर से सड़क में बुरी तरह घायल हो गए थे, जिसके चलके वह पिछले एक साल से क्रिकेट से दूर हैं। हालांकि वह आईपीएल 2023 में भी भाग नहीं ले सके थे। पंत इन दिनों अपने रिहैबिलिटेशन पूरा कर रहे हैं। वह अगले साल टीम इंडिया में भी वापसी कर सकते हैं।

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) December 20, 2023

ये भी पढ़ें:- IPL 2024 ऑक्शन में खुला इन अनकैप्ड प्लेयर्स की किस्मत का बंद दरवाजा, ये हैं नीलामी में बिकने वाले सबसे महंगे खिलाड़ी

धोनी ऑक्शन में नहीं हुए शामिल-

पंत ने कुछ दिनों पहले कहा कि वे 100 प्रतिशत रिकवर होने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर बात करें तो धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स के साथ ऑक्शन में भाग नहीं लिया, लेकिन एक फैन ने धोनी का ऋषभ पंत के साथ टेनिस खेलते हुए वीडियो एक्स पर शेयर किया है।

दिल्ली और सीएसके ने खरीदे बड़े खिलाड़ी-

हालांकि दोनों टेनिस या पिकलबॉल क्या खेल रहे हैं वीडियों में इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है। बता दें कि ऑक्शन में धोनी की टीम सीएसके ने कई बड़े नामों को अपने साथ जोड़ा है। सीएसके ने सबस महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी समीर रिजवी को 8 करोड़ 40 लाख के साथ अपनी टीम में जगह दी है। वहीं, दिल्ली ने भी कई बड़े खिलाड़ियों को अपने खेमे में शामिल करके टीम को मजबूत बनाने की कोशिश की।  

ये भी पढ़ें:- IPL 2024 Auction: इन खिलाड़‍ियों को लगा तगड़ा झटका, उम्‍मीद थी कि मोटी कमाई करेंगे पर बिके कौड़‍ियों के दाम