Move to Jagran APP

MS Dhoni को सौंपी गई बड़ी जिम्‍मेदारी, IPL 2025 से पहले चुनावी मैदान में आएंगे नजर

आईपीएल के 18वें सीजन से पहले एमएस धोनी को बड़ी जिम्‍मेदारी सौंपी गई है। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 से पहले MS Dhoni चुनावी मैदान में नजर आने वाले हैं। झारखंड चुनाव के लिए उन्‍हें बड़ी जिम्‍मेदारी सौंपी गई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी रवि कुमार के अनुसार धोनी झारखंड विधानसभा चुनाव में चुनाव आयोग के जागरूकता कार्यक्रम स्वीप का हिस्सा होंगे।

By Rajat Gupta Edited By: Rajat Gupta Updated: Fri, 25 Oct 2024 07:48 PM (IST)
Hero Image
झारखंड चुनाव के लिए धोनी को सौंपी गई अहम जिम्‍मेदारी। इमेज- सोश्‍ला मीडिया
 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन से पहले महेंद्र सिंह धोनी को बड़ी जिम्‍मेदारी सौंपी गई है। IPL 2025 से पहले MS Dhoni चुनावी मैदान में नजर आने वाले हैं। झारखंड चुनाव के लिए पूर्व भारतीय कप्‍तान को बड़ी जिम्‍मेदारी सौंपी गई है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी रवि कुमार के मुताबिक धोनी झारखंड विधानसभा चुनाव में चुनाव आयोग के जागरूकता कार्यक्रम स्वीप का हिस्सा होंगे। वह ज्‍यादा से ज्‍यादा वोटर्स को मतदान के लिए प्र‍ेरित करेंगे। इससे राज्‍य के वोटिंग प्रतिशत में इजाफा हो सकता है।

धोनी ने दी सहमति

रवि कुमार ने शुक्रवार को कहा, "महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी फोटो और वीडियो के लिए चुनाव आयोग को अपनी सहमति दे दी है। क्रिकेटर धोनी झारखंड के मतदाताओं से वोट करने की अपील करेंगे और उन्होंने इस पर सहमति दे दी है। अन्‍य डिटेक के लिए हम उनके टच में हैं। लोकतांत्रिक व्यवस्था में नागरिकों को वोट देने का अधिकार है।"

2 चरणों में होगी वोटिंग

बता दें कि झारखंड में दो चरणों में वोटिंग होगी। राज्‍य में 13 नवंबर और 20 नवंबर को मतदान होगा। वहीं रिजल्‍ट 23 नवंबर को आएंगे। 15 अक्टूबर को चुनाव आयोग ने झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीख की घोषणा की थी। इसके साथ ही राज्‍य में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई थी। झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी 2025 को पूरा हो जाएगा।

धोनी ने जीते सबसे ज्‍यादा मैच

IPL 2025 को लेकर महेंद्र सिंह धोनी लगातार चर्चा में हैं। वह 18वें सीजन में खेलेंगे या नहीं, अगर खेलते हैं तो कैप्‍ड प्‍लेयर होंगे या अपकैप्‍ड इस पर मुहर नहीं लगी है। धोनी IPL में सबसे ज्‍यादा मैच खेलने वाले प्‍लेयर हैं।

धोनी ने लीग में अब तक 264 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्‍होंने 39.12 की औसत और करीब 138 की स्‍ट्राइक रेट से 5243 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्‍होंने 24 अर्धशतक भी लगाए हैं। उनका सर्वाधिक स्‍कोर नाबाद 84 रन है। वह लीग में छठे सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले बल्‍लेबाज हैं।

ये भी पढ़ें: MS Dhoni Video: साक्षी और जीवा के साथ फ्लाइट में दिखे माही, एक जेस्चर से धोनी जीत ले गए दिल

IPL में धोनी का प्रदर्शन

  • IPL 2024 - 161 रन
  • IPL 2023 - 104 रन
  • IPL 2022 - 232 रन
  • IPL 2021 - 114 रन
  • IPL 2020 - 200 रन
  • IPL 2019 - 416 रन
  • IPL 2018 - 455 रन
  • IPL 2017 - 290 रन
  • IPL 2016 - 284 रन
  • IPL 2015 - 372 रन
  • IPL 2014 - 371 रन
  • IPL 2013 - 461 रन
  • IPL 2012 - 358 रन
  • IPL 2011 - 392 रन
  • IPL 2010 - 287 रन
  • IPL 2009 - 332 रन
  • IPL 2008 - 414 रन
ये भी पढ़ें: MS Dhoni के लिए कैसे स्ट्रैटेजी बनाते हैं? Sanju Samson ने IPL 2025 से पहले किया बड़ा खुलासा